मकर राशि वालों पर मंडरा रहा आर्थिक संकट! करें हनुमान चालीसा का पाठ
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 30 May 2026: आज मकर राशि के जातकों के लिए सतर्कता बरतने का दिन है. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने या आर्थिक मामलों में रुकावट आने की संभावना बन सकती है. निवेश, लेन-देन और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभकारी रहेगा. पारिवारिक मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लें. हालांकि संयम और सावधानी के साथ लिए गए निर्णय संभावित नुकसान को टाल सकते हैं और दिन को बेहतर बना सकते हैं.
जोधपुर: पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज 30 मई, शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए सावधानी और सतर्कता का संकेत लेकर आया है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका प्रभाव आपकी मानसिक स्थिति, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों पर देखने को मिल सकता है. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. दिनभर सोच-समझकर फैसले लेने की आवश्यकता रहेगी.
आज स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है यदि पिछले कुछ समय से कोई पुरानी बीमारी, कमजोरी या शारीरिक परेशानी चल रही थी, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल न करें. खानपान संतुलित रखें और तैलीय व बाहर के भोजन से दूरी बनाए रखें. दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा. योग, मेडिटेशन और पर्याप्त आराम आपको मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित बनाए रखने में मदद करेंगे. छोटी परेशानी को भी नजरअंदाज न करें.
मकर राशि वाले पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें
आर्थिक मामलों में आज थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है. धन लाभ में रुकावटें और देरी देखने को मिल सकती है. किसी भी अजनबी व्यक्ति या नई पहचान पर पैसों के मामले में भरोसा न करें, क्योंकि धोखा या विश्वासघात होने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में भी विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश हो सकती है। ऐसे में हर निर्णय सोच-समझकर लें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को गोपनीय रखने का प्रयास करें.
मकर राशि वाले रिश्तों में धैर्य बनाए रखें
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में तनाव या बेचैनी महसूस हो सकती है. रिश्तों में भी धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा. किसी की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें और शांत स्वभाव बनाए रखें. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा.
मकर राशि वाले करें ये उपाय
आज शनिवार के दिन हनुमान जी की आराधना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगी. यदि संभव हो तो हनुमान मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इससे नकारात्मकता दूर होगी और शनि संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें


