मकर राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, नौकरी-कारोबार में सफलता के योग

मकर राशि वालों को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, नौकरी-कारोबार में सफलता के योग

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 23 June 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य वृद्धि और सफलता के संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, चंद्रमा का नवम भाव में गोचर लंबे समय से रुके कार्यों को गति दे सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग और प्रशंसा मिल सकती है, जबकि व्यापारियों के लिए लाभ और विस्तार के अवसर बन रहे हैं. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. हनुमान जी की पूजा और मंत्र जाप से विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 23 जून यानी मंगलवार का दिन कई मायनों में शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसे भाग्य, धर्म, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं और जीवन में मिलने वाले शुभ अवसरों का भाव माना जाता है. चंद्रमा की यह स्थिति आपके जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रगति के संकेत दे रही है. लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है और जिन योजनाओं पर आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें सफलता मिल सकती है.

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जबकि व्यापारियों के लिए लाभ और विस्तार के नए अवसर बन सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन राहत भरा रहने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी तथा रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. कुल मिलाकर आज का दिन मकर राशि वालों के लिए भाग्य के सहयोग और सकारात्मक परिणामों से भरा रहने वाला है.

स्वास्थ्य में मिलेगा सुधार

ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार, स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अनुकूल रहेगा. जो पुरानी बीमारी, शारीरिक परेशानी या मानसिक तनाव पिछले कुछ समय से परेशान कर रहे थे, उनमें राहत मिलने के संकेत हैं. ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. दिनभर आप स्वयं को पहले की अपेक्षा अधिक सक्रिय और सकारात्मक महसूस करेंगे.

व्यापार और कारोबार में बनेंगे लाभ के योग

व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए प्रोजेक्ट या नई योजनाओं पर काम शुरू करने का अवसर मिलेगा. व्यापार विस्तार से जुड़े निर्णय भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है.

नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति का दिन

नौकरीपेशा जातकों के लिए मंगलवार का दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट रहेंगे. सरकारी कार्यों या प्रशासनिक मामलों में भी सहयोग मिलने के संकेत हैं. नई जिम्मेदारी या पदोन्नति से जुड़ी सकारात्मक खबर भी मिल सकती है.

प्रेम और पारिवारिक जीवन बढ़ेंगे आपसी समझ

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शुभ है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मुलाकात के अवसर बन सकते हैं. पारिवारिक वातावरण भी सुखद रहेगा तथा परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा.

मकर राशि वाले आज करें ये अचूक उपाय

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की आराधना विशेष फलदायी रहेगी. इसलिए मकर राशि के जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. साथ ही श्रद्धापूर्वक “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें. इससे आपके कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed