मकर राशि का खुलेगा किस्मत का ताला! भैरवनाथ की कृपा से मिलेगा धन लाभ

मकर राशि का खुलेगा किस्मत का ताला! भैरवनाथ की कृपा से मिलेगा धन लाभ

Last Updated:

Aaj Ka Makar Rashifal 19 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. भैरवनाथ की विशेष कृपा से पार्टनरशिप में चल रहे व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नए अवसर भी मिल सकते हैं. मानसिक रूप से शांति और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, जिससे ब्रह्म ज्ञान की अनुभूति हो सकती है. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक माहौल रहेगा. दिन को और शुभ बनाने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाने का उपाय बेहद लाभकारी माना गया है. यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सौभाग्य को बढ़ाता है.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 19 अप्रैल यानी आज का दिन कुछ मामलों में शुभ संकेत तो कुछ मामलों में सावधान रहने का संकेत दें रहा है. विशेष रूप से आज आप आंतरिक रूप से मजबूत रहेंगे और कोई ऐसा ब्रह्म ज्ञान आज मिल सकता है जिसके लिए आज आप ईश्वर को धन्यवाद देंगे. आज आपके इमोशंस भी मजबूत रहेंगे. साथ ही दांपत्य जीवन में पार्टनर का फुल सपोर्ट रहेगा.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. इमोशंस आज अच्छे रहेंगे. आज कोई ऐसा ब्रह्म ज्ञान या नॉलेज भी मिल सकता है जिसके लिए आप ईश्वर को धन्यवाद देंगे.

मकर राशि वालों का दिन रहेगा खास
बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. पार्टनरशिप में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. व्यापारिक दृष्टि से देखें तो आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा लोग आपके काम की सराहना करेंगे और निवेश के लिए भी दिन शुभ है.

मकर राशि वाले छात्रों के लिए दिन रहेगा खास
नौकरी पैसा लोगों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा. बाबा भैरव की आज पूरी कृपा रहेगी. आज आप नौकरी के साथ आय के कोई नई स्त्रोत डेवलप कर सकते हैं. लोग आज आपके काम की भी सराहना करेंगे और आपसे मदद भी लेंगे. स्टूडेंट के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ रहेगा. आज का दिन आपके लिए ज्ञान से भरा और नया सीखने का बना हुआ है. आज अपने गुरुओं का सम्मान जरूर करें. और संभव हो तो दिन की शुरुआत मेडिटेशन से करें.

मकर राशि वाले कपल के बीच बढ़ेगा प्यार
मैरिड कपल्स और लवर्स के लिए आज का दिन रिलेशनशिप में बदलाव का है. आज आपके रिलेशनशिप से बुरी आदत है और नेगेटिव ऊर्जा खत्म हो सकती है. आप खुद भी आज रिलेशनशिप से बुरी आदतों को लेट गो कर सकते हैं. पार्टनर का आज फुल सपोर्ट मिलेगा और आपकी रिलेशनशिप में प्रेम भी बढ़ेगा.

सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है. आज सेहत अच्छी रहेगी और शारीरिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे.

मकर राशि वाले करें ये खास उपाय
उपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को बाबा भैरव की आराधना करनी है. संभव हो तो आज दिन की शुरुआत भैरवनाथ के दर्शनों से करें. क्योंकि आज भैरवनाथ आपको प्रोटेस्ट करेंगे. आज काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed