मई में मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य का होगा गोचर, 4 राशिवालों की बदलेगी लाइफ, जानें शुभ प्रभाव

मई में मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य का होगा गोचर, 4 राशिवालों की बदलेगी लाइफ, जानें शुभ प्रभाव

Last Updated:

Grah Gochar May 2026: मई 2026 में 4 बड़े ग्रहों मंगल, बुध, शुक्र और सूर्य का गोचर होने वाला है. इन बड़े ग्रहों के गोचर से 4 राशिवालों की लाइफ बदल सकती है. इनको नई जॉब, प्रमोशन, धन लाभ, मधुर रिश्ते, वेतन वृद्धि का लाभ हो सकता है.

Zoom

मई ग्रह गोचर 2026 का शुभ प्रभाव. (Photo: AI)

Grah Gochar May 2026: मई 2026 में चार बड़े ग्रहों सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध का गोचर होने वाला है. इन चार बड़े ग्रहों के रा​शि परिवर्तन से 4 राशिवालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इन लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. सेहत भी अच्छी बनी रहेगी. मई में सबसे पहले बुध गोचर 15 मई को वृषभ राशि में 12:34 ए एम पर होगा, फिर 29 मई को बुध मिथुन राशि में 11:14 ए एम पर प्रवेश करेगा. उसके बाद मंगल का गोचर 11 मई को मेष राशि में दोपहर 12:47 पी एम पर होगा और यह 21 जून तक मेष में रहेगा. वहीं शुक्र का गोचर 14 मई को 10:58 ए एम पर मिथुन राशि में होगा और 8 जून को 05:47 पी एम तक मिथुन में रहेगा, जबकि ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर 15 मई को वृषभ राशि में 06:28 ए एम पर होगा और यह 15 जून तक इसमें रहेगा. आइए जानते हैं मई में 4 बड़े ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव.

मई ग्रह गोचर 2026 का शुभ प्रभाव

मेष: मई में 4 बड़े ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव मेष राशि के जीवन पर होगा. इससे उनको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे. आपक आत्मबल और वाणी मजबूत होगी. निर्णय क्षमता पहले से बेहतर होगी. मई में मेष वालों के पद और प्रभाव में वृद्धि होगी, आपको कोई नई जॉब या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नई डील मिलने की संभावना है. जो लोग सरकारी नौकरी या सरकार से जुड़े कार्यों में लगे हैं, उनको मई में उन्नति के मौके मिलेंगे. जो भी काम करें, पूरी मेहनत और लगन से करें, आपको सफलता प्राप्त होगी.

वृषभ: मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशिवालों को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला है. इस समय में आपकी आमदनी बढ़ने की उम्मीद है. आप पहले की तुलना में अधिक धन कमा सकते हैं. नौकरी करने वालों की सैलरी बढ़ सकती हैं, आय के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं. आपके भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होने वाली है. इस समय धन के कारण आपके काम नहीं रूकेंगे. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी. जो काम करना है, उसे गोपनीय रखकर करें, सफल हो सकते हैं. मंगल आपके साहस और पराक्रम को बढ़ाने वाला होगा.

वृश्चिक: मई में 4 बड़े ग्रहों का गोचर वृश्चिक राशिवालों की लव लाइफ और रिश्तों के लिए सकारात्मक मजबूती लेकर आ रहा है. पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे और आपके रिश्ते पहले से मधुर हो सकते हैं. इस समय में आपके पास धन भी रहेगा. आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी. मन के अंदर की उथल पुथल शांत होगी, जिससे जीवन में एक स्थिरता का अनुभव होगा और आप प्रसन्न होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. योग और ध्यान से मन के भटकाव को दूर करें.

मकर: मई 2026 में सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध का गोचर मकर राशिवालों की किस्मत को चमकाने वाला साबित हो सकता है. इस समय में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके काम सफल हो सकते हैं. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी, सेहत भी ठीक रहेगी. मई में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशहाली रहेगी. आपके पास धन प्राप्ति के अवसर आएंगे और आपका आ​र्थिक पक्ष भी मजबूत होगा. जो लोग विदेश में जॉब, पढ़ने या जाने का सपना देख रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed