मई महीने के आख़री दिन राहु बदलने जा रहे है अपनी चाल, इन 3 राशि वालों का बदलेगा भाग्य

मई महीने के आख़री दिन राहु बदलने जा रहे है अपनी चाल, इन 3 राशि वालों का बदलेगा भाग्य

Last Updated:

Rahu Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 31 मई को राहु शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण में प्रवेश करने जा रहा है. यह ग्रह परिवर्तन लगभग दो महीने तक विशेष प्रभाव डालेगा. माना जा रहा है कि राहु की यह चाल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है. खासकर तीन राशि के जातकों को धन, करियर और सफलता के क्षेत्र में बड़े लाभ मिलने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं

ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक रहस्यमयी और प्रभावशाली छाया ग्रह माना जाता है, जिसका असर जीवन में अचानक बदलाव ला सकता है. मान्यता है कि राहु जहां अप्रत्याशित सफलता, धन लाभ और तरक्की दिला सकता है, वहीं गलत स्थिति में चुनौतियां भी बढ़ा सकता है. राहु की चाल में होने वाला हर परिवर्तन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देता है. अब 31 मई को राहु एक महत्वपूर्ण नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा है, जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बदलाव से कई राशियों के जीवन में बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने बताया कि, राहु (जो हमेशा उलटी चाल चलता है) शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद से निकलेगा और पहले पद में प्रवेश करेगा. इस पद में राहु का गोचर करीब दो माह तक होगा. राहु की बदली चाल तीन खास राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है. करियर, कारोबार और धन के मामलों में जबरदस्त सफलता के योग बन रहे हैं. जानिए कौन हैं ये भाग्यशाली राशियां.

तीन राशियों को होगा लाभ 
मिथुन – राहु की बदलती चाल इस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकती है. करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा. लंबे समय से रुके कार्य भी अब तेजी से पूरे होने के संकेत हैं.

तुला – राहु के गोचर में होने वाला बदलाव इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. करियर के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं और नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में उन्नति का कारण बनेंगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने के संकेत हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. साथ ही पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग भी बन रहे हैं.

कुंभ – राहु के प्रभाव से अब जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार में लंबे समय से चल रहे विवाद और पुराने मतभेद खत्म होने के संकेत हैं, जिससे घर का माहौल सुखद बनेगा. रिश्तों में प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा, साथ ही समाज में सम्मान भी मिलेगा. नौकरी, इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं. आपके प्रयास रंग ला सकते हैं और संतान पक्ष से कोई खुशी भरी खबर मिलने की संभावना भी नजर आ रही है.

Source link

You May Have Missed