मई के अंतिम सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कर्क समेत इन 5 राशियों को धन व करियर म

मई के अंतिम सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, कर्क समेत इन 5 राशियों को धन व करियर म

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: बाबा वेंगा की राशियों को लेकर भविष्यवाणियां हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. बाबा वेंगा की अब मई के अंतिम सप्ताह 25 से 31 मई को लेकर की गईं मेष, कर्क समेत 5 राशियों की भविष्यवाणियां एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं. इन राशियों को अगले सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में चल रही करियर संबंधित परेशानी भी दूर होंगी. आइए देखते हैं 25 से 31 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: दुनियाभर में अपनी रहस्यमयी भविष्यवाणियों के लिए मशहूर बाबा वेंगा को लेकर लोगों में आज भी खास उत्सुकता बनी रहती है. माना जाता है कि उनकी कई भविष्यवाणियां समय के साथ सच साबित हुईं. ऐसे में अब अगले सप्ताह यानी 25 से 31 मई को लेकर बाबा वेंगा से जुड़ी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां चर्चा में हैं. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मई का अंतिम सप्ताह मेष, कर्क समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. अंतिम सप्ताह में इन 5 राशि के जातकों को करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है और जो भी कार्य आपके अटके हुए थे, वे पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आइए देखते हैं 25 से 31 मई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 25 से 31 मई तक का समय आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरा रहेगा. इस सप्ताह तपती गर्मी में भी आपको राहत मिलेगी और आपकी चमक भी बढ़ेगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में करियर में उन्नति का रास्ता खोलेंगी. वहीं बिजनेस से जुड़े लोगों को नए निवेश से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. परिवार में अगर कोई टेंशन चल रही है तो मई के अंतिम सप्ताह में सब सही हो जाएगी और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. साथ ही लंबे समय से रुका कोई काम भी पूरा हो सकता है. अधिकमास की वजह से इस सप्ताह किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.

कर्क राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कर्क राशि वालों के लिए 25 से 31 मई तक का समय आर्थिक रूप से लाभकारी माना जा रहा है. मई के अंतिम सप्ताह में कर्क राशि वालों के एकसाथ कई कार्य पूरे होंगे, जिससे आपकी भागदौड़ बचेगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से फायदा भी मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में मैनेजर का सहयोग मिलेगा और साथ काम करने वालों की मदद से प्रोजेक्ट भी पूरा कर पाएंगे. वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए 25 से 31 मई तक का समय सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. मई के अंतिम सप्ताह में सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और घर की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. बिजनेस में चल रहीं परेशानियां इस सप्ताह दूर हो जाएंगी और आपको कई मामलों में लाभ भी होगा. बाबा वेंगा के अनुसार, यह समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा. वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 25 से 31 मई तक का समय फायदेमंद रहने वाला है. वृश्चिक राशि वालों को मई के अंतिम सप्ताह में करियर और बिजनेस में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं. लंबे समय से चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं और गर्मी से भी राहत मिलेगी. इस सप्ताह धन लाभ के योग बन रहे हैं और किसी करीबी व्यक्ति से सहयोग मिलेगा. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. अगर लव लाइफ में कोई परेशानी चल रही है तो वह किसी मित्र की मदद से दूर हो जाएगी. गर्मी से आपको राहत मिलेगी और धर्म-कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. यात्रा के भी योग बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित होंगे.

कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए 25 से 31 मई तक का समय कई खुशखबरियां लेकर आ सकता है. कुंभ वालों को मई के अंतिम सप्ताह में पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में हर कदम पर भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कानूनी मामलों से राहत भी मिल सकती है. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और अच्छा पैकेज भी मिल सकता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अधिकमास का यह सप्ताह लाभदायक रहेगा. कुंभ राशि वालों का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और गर्मी से लोगों को राहत देने के लिए कोई सामाजिक कार्य भी करेंगे.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed