मंगल के मकर राशि में गोचर करते ही कर्क समेत इन 5 राशियों को मिलेगा तिगुना लाभ, बन रहा शक्तिशाली राजयोग
Mars Transit in Capricorn: मंगल ग्रह 16 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर अपनी उच्च राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं. मकर राशि में मंगल ग्रह के साथ सूर्य और शुक्र ग्रह की युति भी बन रही है, जिससे आदित्य मंगल योग, त्रिग्रही योग और उच्च राशि में आने से रुचक राजयोग प्रभावशाली हो चुका है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल ऊर्जा, साहस, एक्शन, जुनून और खुद को साबित करने की इच्छा का प्रतीक है. मंगल जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं, तब मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको मंगल के उच्च राशि में प्रवेश करने से फायदा होने वाला है. इन राशियों के अंदर मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से साहस और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा और जीवन के जरूरी निर्णय आसानी से ला पाने की स्थिति में होंगे. आइए जानते हैं मंगल का मकर राशि में गोचर किन किन राशियों के लिए फायदेमंद होने वाला है…
मंगल गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
मंगल आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर कर चुके हैं और मंगल आपकी ही राशि के स्वामी भी हैं. इस गोचर के दौरान मेष राशि वाले खुद को अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां या नेतृत्व के पद संभालते हुए पा सकते हैं. इस समय यह स्पष्ट हो सकता है कि पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में संगठन और संरचना कितनी जरूरी है. मंगल गोचर की वजह से वित्तीय सफलताओं से पूरी तरह संतुष्ट नहीं होंगे, भले ही इस समय आपके आर्थिक हालात बेहतर होने की उम्मीद है. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो गोचर के शुभ प्रभाव से आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. आपकी उपलब्धि की चाह और जुनून आपको और अधिक हासिल करने के लिए प्रेरित कर सकती है.
मंगल गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि से छठवें भाव में गोचर कर चुके हैं. इस दौरान सिंह राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे. अगर आपका काम धंधा मंदा चल रहा है तो इस दौरान आपकी स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे और कई कार्य आपको पूरे करने होंगे. नौकरी पेशा जातकों की बात करें तो आपके कार्यों को अधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी और करियर में सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी. माता-पिता और संतान की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप राहत की सांस लेंगे. वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह खत्म हो जाएगी और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं.
मंगल गोचर का धनु राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि से दूसरे स्थान पर गोचर कर चुके हैं. इस गोचर के शुभ प्रभाव से धनु राशि वालों को आर्थिक विकास के मौके मिल सकते हैं और आप लाभदायक व्यवसाय या निवेश करने के लिए भी प्रेरित हो सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में फायदा होगा. इस दौरान आपके पर्सनल रिलेशन भी अच्छे रहेंगे, खासकर आपके भाई-बहनों और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ. इस दौरान आपसी रिश्तों में सहयोग की भावना भी देखने को मिलेगी. आपके करियर में प्रोफेशनल स्तर पर पॉजिटिव प्रोग्रेस होने की संभावना है, खासकर विदेशी या ग्लोबल संगठनों से लाभ और अच्छे विकास के चलते. अगर किसी रिलेशन में कोई गलतफहमी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी.
मंगल गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर कर चुके हैं और इस समय सूर्य और शुक्र ग्रह भी आपकी राशि में मौजूद हैं. वृश्चिक राशि वालों इस समय काम और यात्रा के बीच संतुलन बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे प्रफेशनल लाइफ में मदद मिलेगी. आर्थिक रूप से देखें तो इस दौरान आपको धन लाभ के कई मौके मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा. इस समय मंगल की अनुकूल स्थिति आपके फाइनेंशियल स्थिति पर सकारात्मक असर डाल सकती है और आपको अधिक समृद्धि मिल सकती है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है.
मंगल गोचर का मीन राशि पर प्रभाव
मंगल ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर गोचर करने वाले हैं. इस दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में दीर्घकालिक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और परिवार, धन और वाणी सभी में शुभ प्रभाव लाएगा. व्यापार में काम करने वाले लोग निश्चित रूप से धन कमाएंगे और उन्हें उनके पिछले परिश्रम और समर्पण के लिए पुरस्कार मिलना चाहिए. मीन राशि वालों को भविष्य में यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं, जिनसे लाभ होने की संभावना है. व्यक्तिगत स्तर पर आप सामाजिक मेलजोल, दोस्तों के साथ मिलना-जुलना और अपने जीवनसाथी व परिवार के साथ खुशहाल समय बिताने की इच्छा करेंगे.


