बिजनेस में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन…वृषभ राशि वालों की आज मौज! बस करें ये उपाय

बिजनेस में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन…वृषभ राशि वालों की आज मौज! बस करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 31 August 2025: वृषभ राशि वालों के लिए आज का का दिन बेहद खास है. आज बिजनेस में खूब फायदा होगा. वहीं नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 31 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है. इस दिन अनुराधा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मिला जुला रहेगा. आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं. आज आपको वाहन सुख भी मिलेगा.

बिजनेस में नई डील से बचें

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उनका काफी अच्छा है. आज आपको आपका पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज आप किसी नए डील को फाइनल न करें. वरना आपको नुकसान होने की संभावना है. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको पूरी मेहनत के साथ काम करना होगा. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं, हालांकि आज आप ऑफिस में बेवजह फिजूल की बहस में न पड़ें. वहीं बात निवेश की करें तो आज आप सरकारी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको फायदा होगा.

पार्टनर से मिलेगा तोहफा
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज शानदार होगी. आज आपको पार्टनर से कोई तोहफा भी मिल सकता है. आज आप अपने पार्टनर से अपने मन की बात भी खुलकर रख सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगो की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को समय जरूर दें. वरना झगड़ा होने की भी सम्भावना है.

लाल कपड़े में करें ये उपाय
आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 2 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक लाल कपड़े में मसूर की दाल बांधकर यदि दान करते हैं तो उन्हें यश औऱ कीर्ति की प्राप्ति होगी और समाज में उनका मान सम्मान बढ़ेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बिजनेस में तरक्की, नौकरी में प्रमोशन…वृषभ राशि वालों की आज मौज! करें ये उपाय

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 2 राशि वालों की लव लाइफ बीतेगी बेहद खुशहाल, इन जातकों के प्यार को लगेगी किसी की नजर, पढ़ें अपना लव राशिफल

Next post

आज बन रहा बेहद शुभ योग, मेष राशि वालों के जीवन में आएगी बहार! बनेंगे मालामाल

You May Have Missed