बिजनेस में खूब बरसेगा धन, कोई बड़ी डील लग सकती है हाथ, बस कर लें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 September 2025: वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें बंपर फायदा होगा. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. उससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा.
काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी का कन्हैया महाराज ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन आज आप अपने जानने वालों को पैसा उधार देने से बचें.
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें बंपर फायदा होगा. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. उससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा. वहीं बात आपके करियर की करें तो आज आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिलेगी, जो लोग नौकरी कर रहे हैं आज उन्हें आफिस में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप SIP में छोटा छोटा इन्वेस्टमेंट कर उससे भविष्य में बड़ा मुनाफा पा सकते हैं.
कर सकते हैं प्रपोज
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. वहीं जो लोग पार्टनर हैं आज वो कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.
देवी मंदिर में करें ये काम
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी देवी मंदिर में जाकर नारियल की बलि जरूर चढ़ायें इससे आपके जीवन के सारे संकट दूर होंगे शुरू हो जाएंगे.
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें


