बिजनेस-करियर में मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के योग, लव लाइफ भी रहेगी खुशहाल

बिजनेस-करियर में मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के योग, लव लाइफ भी रहेगी खुशहाल

Last Updated:

Mesh Rashifal: आज के दिन मेष राशि के जातक के लिए ग्रह गोचर के मुताबिक बेहद अहम दिन रहेगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज कई तरह के शुभ कार्य संपन्न होंगे. समाज में मान सम्मान की वृद्धि भी होगी. लव लाइफ से लेकर कर…और पढ़ें

राशि फल 

अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में राशि चक्र की 12 राशि और नौ ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है. इसी के आधार पर व्यक्ति की  कुंडली और भविष्य का आकलन किया जाता है. वैदिक ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक अंतराल पूरा करने के बाद जब एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उस दौरान उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलता है. आज 27 फरवरी है और ग्रह गोचर की स्थिति के आधार पर आज राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है? तो चलिए इस रिपोर्ट पर विस्तार से समझते हैं.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वैदिक पंचांग के अनुसार आज 27 फरवरी है और आज के दिन मेष राशि के जातकों के लिए ग्रह गोचर के मुताबिक बेहद अहम दिन रहेगा. मेष राशि के जातकों के लिए आज कई तरह के शुभ कार्य संपन्न होंगे. समाज में मान सम्मान की वृद्धि भी होगी. लव लाइफ से लेकर करियर और आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत होगी.

आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज मेष राशि के जातकों के लिए व्यापार में वृद्धि होगी. निवेश में कई गुना धन प्राप्त होगा. पार्टनरशिप में किया गया बिजनेस सफल होगा. धन आगमन के मार्ग भी प्रशस्त होंगे. लंबे समय से रुका धन भी वापस मिलने के आसार हैं.

करियर पर अगर नजर डालें, तो मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिए  शुभ रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तम परिणाम हासिल होंगे. नौकरी में सीनियर का साथ मिलेगा.

लव लाइफ में भी खुशियां रहेंगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. विवाह की योग बनेंगे. लाइफ पार्टनर के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी.

homeastro

बिजनेस-करियर में मिलेगी सफलता, धन प्राप्ति के योग, लव लाइफ भी रहेगी खुशहाल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Panchang: शिव योग में फाल्गुन अमावस्या आज, पूरे दिन पंचक, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Next post

सिर्फ पूजा से नहीं जाता पितृ दोष, पीढ़ी दर पीढ़ी रहता है प्रभाव, जानें सही समाधान, वरना बरकत को तरस जाएंगे!

You May Have Missed