बिजनेस और नौकरी करने वाले आज रहें सतर्क, संकट का बन रहा योग, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 September 2025: काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिहाज से थोड़ा मुश्किल हो सकता है.आज आप बिजनेस में उधार देने से भी बचें. वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.
उधार देने से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस से जुड़े हैं, आज उनका दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित करिए. इसके साथ ही आज आप बिजनेस में उधार देने से भी बचें. वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. वहीं बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आपके दुश्मन कोई साजिश भी कर सकते हैं. जिससे आपकी नौकरी भी जा सकती है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करें इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगा.आज आपके सभी पुराने झगड़े पर ब्रेक लगेगी.इसके लिए आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर बातचीत करना होगा और उसे समझना और समझाना होगा.
शनि मंदिर में करें दीप दान
आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 8 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक शनि मंदिर में पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों का दीपक जरूर चढ़ाए और किसी गरीब जरूरतमंद की मदद भी करें.इससे आपके सभी संकट दूर हो जाएंगे.

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें


