बालकनी, गार्डन या खेत में पौधे लगाने का सबसे अच्छा दिन कौन सा है? जानें सही जवाब

बालकनी, गार्डन या खेत में पौधे लगाने का सबसे अच्छा दिन कौन सा है? जानें सही जवाब

Paudhe Lagane Ka Sahi Din: इस समय गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तो लोगों में पेड़-पौधों से मिलने वाली सुकून की चाहत भी बढ़ रही है. लोग अपने बालकनी और गार्डन को हरा भरा रखना चाहते हैं, ताकि हरियाली के साथ सुकून भरी छांव गर्मी से राहत देगी और आंखों के लिए भी अच्छा रहेगा. लेकिन इस समय आग उगलते सूरज की तपिश में पौधों को लगाना बड़ा ही मुश्किल काम है. तेज धूप में पौधों के जलने का खतरा रहता है. वे सूख जाते हैं. आप बालकनी, गार्डन या खेत में पौधे लगाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको शुभ दिन या पौधे लगाने का सबसे अच्छा दिन कौन सा है, इसके बारे में जानना चाहिए.

पौधे लगाने का सबसे अच्छा दिन

इस साल आपको आम, बरगद, नीम, कटहल, बेल जैसे पौधे लगाने हैं या पीपल, बरगद, नीम, आंवला जैसे देव वृक्ष की श्रेणी में आने वाले पौधे तो इसके लिए सबसे अच्छा दिन हरियाली अमावस्या का होता है.

हरियाली अमावस्या हर साल सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होती है. इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त दिन बुधवार को है. इस समय बारिश का मौसम होता है, चारों ओर धरती पर हरियाली रहती है. यह समय पौधे लगाने के लिए सबसे उत्तम होता है. पौधे आसानी और सही से लग जाते हैं. इस वजह से आज भी हरियाली अमावस्या पर लोग अपने बाग, बगीचे, खेत आदि में पौध रोपण करते हैं.

हरियाली अमावस्या पर आप अपनी राशि के अनुसार शुभ फल प्रदान करने वाले पौधों को लगा सकते हैं, इससे आपके ग्रह दोष दूर होंगे और आपके जीवन में उन्नति के द्वार भी खुल सकते हैं.

पौधे किस दिन लगाने चाहिए?

  • बुधवार का दिन पौधे लगाने के लिए अच्छा होता है. बुध ग्रह को हरियाली और वनस्पतियों का प्रतीक मानते हैं. बुध के लिए हरे रंग का दान महत्वपूर्ण माना गया है. बुध ग्रह खराब होने पर हरे पौधे लगाने और उनकी सेवा करने का सुझाव दिया जाता है.
  • गुरुवार के दिन आपको पीले फल और फूल वाले पौधों को लगाना चाहिए. उसकी सेवा करनी चाहिए. यह दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का है.
  • सोमवार का दिन भी पौधे लगाने के लिए शुभ होता है. इस दिन नीचे दिए गए नक्षत्र हों तो यह और भी शुभ फलदायी माना गया है.

पौधे लगाने के शुभ नक्षत्र कौन से हैं?

रोहिणी, चित्रा, अनुराधा, मृगशिरा, रेवती, मूल, विशाखा, पुष्य, श्रवण, हस्त, अश्विनी नक्षत्र को पौधे लगाने के लिए उत्तम माना गया है. अगर आपको लता और औषधि वाले पौधे लगाने हैं तो इसके लिए अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य, मघा, हस्त, चित्रा, विशाखा नक्षत्र शुभ हैं.

Source link

You May Have Missed