बढ़ेगा खर्च, बढ़ेगी दूरी…कर्क राशि की आज अग्नि परीक्षा, रास्ता सिर्फ एक
Last Updated:
Aaj Ka Kark Rashifal : हमारे साथ कब क्या होगा, इसका कुछ अता-पता नहीं है. हमारा राशिफल हमें इसी अज्ञात के बारे में बताता है. कई लोग अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. सहकर्मियों के साथ अनावश्यक बहस से बचें. व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. मन इधर-उधर भटक सकता है.
Aaj Ka Kark Rashifal/नैनीताल. कर्क राशि के जातकों के लिए आज 2 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन शुभ रहने वाला है. आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. श्रवण नक्षत्र और वैधृति योग का प्रभाव रहेगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार वैधृति योग में व्यक्ति को जल्दबाजी और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है. कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, जबकि पारिवारिक जीवन में धैर्य और समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. घर, वाहन, स्वास्थ्य या दैनिक जरूरतों से जुड़े अतिरिक्त खर्च सामने आ सकते हैं. किसी भी बड़े निवेश या आर्थिक निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. बचत पर ध्यान दें.
कैसी रहेगी नौकरी
कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है. गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें, जिसका बाद में पछतावा हो. पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि धैर्य और संयम बनाए रखने से माहौल सामान्य रहेगा. परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. आज आपका मन इधर-उधर भटक सकता है, लेकिन नियमित अध्ययन और अनुशासन आपको सफलता दिलाएगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम के लिए मेहनत जारी रखनी चाहिए.
दिशा शूल
आज का दिशा शूल दक्षिण है. कर्क राशि के जातकों को आज दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय : पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज किसी ब्राह्मण को पीला वस्त्र, पीली दाल, द्रव्य सहित दक्षिणा दान करना शुभ रहेगा. आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


