बड़ा मंगल आज, हनुमान पूजा से मिटेंगे संकट, पंचांग से देखें मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल

बड़ा मंगल आज, हनुमान पूजा से मिटेंगे संकट, पंचांग से देखें मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 June 2026: आज दो शुभ योग में बड़ा मंगलवार व्रत है. इसमें पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करते हैं. दो शुभ योग में साध्य योग और शुभ योग हैं. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया ​तिथि, मूल नक्षत्र, तैतिल करण, साध्य योग, उत्तर का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. बड़ा मंगलवार व्रत में संकटमोचन हनुमान जी की विधि विधान से पूजा करें, उनको लाल रंग की लंगोट, फूल, माला, अक्षत्, फल, धूप, दीप, मिठाई आदि अर्पित करते हैं. उसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें. बड़े मंगलवार व्रत की कथा सुनें और उसके बाद आरती करें.

आप चाहें तो हनुमान जी के किसी मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. वीर बजरंगबली की कृपा से आपके दुख, रोग, दोष मिट जाएंगे और जीवन के संकट दूर होंगे. हनुमत कृपा से आपकी शुभ मनोकामनाएं पूरी होंगी. कुंडली में अगर मंगल दोष है तो वह भी खत्म हो जाएगा. मंगलवार का व्रत और हनुमान पूजा करना मंगल दोष में कारगर होता है. आप चाहें तो लाल रंग के कपड़े, लाल फूल, मसूर दाल, तांबे के बर्तन आदि का दान कर सकते हैं.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 जून 2026

आज की तिथि- द्वितीया – 07:01 पी एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- मूल – 10:06 पी एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढा
आज का करण- तैतिल – 05:49 ए एम तक, गर – 07:01 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- साध्य – 07:16 ए एम तक, उसके बाद शुभ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:15 पी एम
चन्द्रोदय- 09:19 पी एम
चन्द्रास्त- 06:26 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:47 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:33 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:14 पी एम से 07:34 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:59 पी एम से 12:39 ए एम, 3 जून

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
लाभ-उन्नति: 10:35 ए एम से 12:19 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 12:19 पी एम से 02:03 पी एम
शुभ-उत्तम: 03:47 पी एम से 05:31 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 08:31 पी एम से 09:47 पी एम
शुभ-उत्तम: 11:03 पी एम से 12:19 ए एम, 3 जून
अमृत-सर्वोत्तम: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, 3 जून
चर-सामान्य: 12:19 ए एम से 01:35 ए एम, 3 जून

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 08:51 ए एम से 10:35 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:10 ए एम से 09:05 ए एम, 11:18 पी एम से 11:59 पी एम
गुलिक काल- 12:19 पी एम से 02:03 पी एम
राहुकाल- 03:47 पी एम से 05:31 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

सभा में – 07:01 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा.

Source link

You May Have Missed