प्रभु श्रीराम के इन 108 नामों में छिपा है सुख-समृद्धि का रहस्य, अर्थ जानकर आज ही शुरू करें
श्रीराम के इन 108 नामों में छिपा सुख-समृद्धि का रहस्य, आज से ही जाप करें शुरू
Last Updated:
108 Names of Lord Rama: हिंदू आस्था में भगवान राम के 108 नामों का जप अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है. यह नाम केवल स्तुति नहीं, बल्कि भगवान राम के आदर्श चरित्र, धर्म पालन और करुणा के प्रतीक हैं. मान्यता है कि इन नामों के उच्चारण से मन को शांति, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संकटों से राहत मिलती है. धार्मिक विशेषज्ञों के अनुसार, 108 नामों का जप व्यक्ति को आत्मिक रूप से मजबूत बनाता है और उसे सत्य एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.
108 Names of Lord Rama: हिंदू धर्म में भगवान राम को मर्यादा, सत्य और आदर्श जीवन का प्रतीक माना जाता है. उनकी भक्ति के अनेक रूप हैं, लेकिन राम के 108 नामों (अष्टोत्तर शतनाम) का जप विशेष रूप से प्रभावशाली माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नामों का उच्चारण केवल पूजा का हिस्सा नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का एक शक्तिशाली माध्यम भी है. भगवान राम के 108 नामों का जप एक सरल लेकिन अत्यंत प्रभावशाली साधना है. यह ना केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है, बल्कि जीवन में शांति, संतुलन और सकारात्मकता भी लाता है.
क्यों महत्वपूर्ण हैं भगवान राम के 108 नाम?
भगवान राम के 108 नाम का जप हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है. ज्योतिष और योग परंपरा में 108 संख्या का विशेष महत्व है, जो ब्रह्मांड और मानव जीवन के बीच संतुलन का प्रतीक मानी जाती है. भगवान राम के 108 नाम उनके विभिन्न गुणों, चरित्र और आदर्शों का प्रतिनिधित्व करते हैं. हर नाम जैसे, रघुनाथ, सीतापति, करुणासागर, धर्मात्मा एक विशेष गुण को दर्शाता है, जो व्यक्ति को जीवन में सही मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राम नाम का जप ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 से 6 बजे) या संध्या समय करना सबसे अधिक फलदायी होता है. इसके अलावा राम नवमी जैसे पावन अवसर पर इन नामों का जप कई गुना अधिक पुण्य प्रदान करता है.
भगवान राम के 108 नाम और उनके अर्थ
- श्रीराम- सौभाग्य और आनंद देने वाले
- रामचन्द्र- चंद्रमा समान शीतल और तेजस्वी
- रामभद्र- कल्याण करने वाले
- शाश्वत- सनातन राम
- राजीवलोचन- कमल जैसे सुंदर नेत्र वाले
- श्रीमान् राजेन्द्र- श्री सम्पन्न राजाओं के भी राजा, चक्रवर्ती सम्राट
- रघुपुङ्गव- रघुकुल में श्रेष्ठ
- जानकीवल्लभ- जानकी (सीता) के प्रिय
- जैत्र- विजयशील
- जनार्दन- सम्पूर्ण मनुष्यों द्वारा याचना करने योग्य
- विश्वामित्रप्रिय- विश्वामित्रजी के प्रियतम
- जितेंद्राये- विजेताओं का स्वामी, जो इन्द्र को जीत सकते हैं
- शरण्यत्राणतत्पर- शरणागतों के रक्षा में तत्पर
- बालिप्रमथन- बालि नामक वानर को मारने वाले
- जितामित्र- शत्रुओं को जीतने वाला
- वाग्मी- अच्छे वक्ता
- सत्यवाक्- सत्यवादी
- सत्यविक्रम- सत्य पराक्रमी
- व्रतफल- सम्पूर्ण व्रतों के प्राप्त होने योग्य फलस्वरूप
- सदा हनुमदाश्रय- हनुमानजी के ह्रदयकमल में निवास करने वाले
- कौसलेय- कौसल्याजी के पुत्र
- सत्यव्रत- सत्य का दृढ़ता पूर्वक पालन करने वाले
- खरध्वंसी- खर नामक राक्षस का नाश करने वाले
- विराधवध पण्डित- विराध नामक दैत्य का वध करने में कुशल
- विभीषण-परित्राता- विभीषण के रक्षक
- दशग्रीवशिरोहर- दशशीश रावण के मस्तक काटने वाले
- सप्ततालप्रभेता- सात ताल वृक्षों को एक ही बाण से बींध डालने वाले
- जामदग्न्यमहादर्पदलन- परशुरामजी के महान अभिमान को चूर्ण करने वाले
- ताडकान्तकृत- ताड़का नामवाली राक्षसी का वध करने वाले
- वेदान्तपार- वेदान्त के पारंगत विद्वान अथवा वेदांत से भी अतीत
- हरकोदण्ड खण्डन- जनकपुर में शिवजी के धनुष को तोड़ने वाले
- वेदात्मा- वेदस्वरूप
- भवबन्धैकभेषज- संसार बन्धन से मुक्त करने के लिये एकमात्र औषधरूप
- दूषणप्रिशिरोsरि- दूषण और त्रिशिरा नामक राक्षसों के शत्रु
- त्रिगुण- त्रिगुणस्वरूप अथवा तीनों गुणों के आश्रय
- त्रयी- तीन वेदस्वरूप
- त्रिमूर्ति- ब्रह्मा, विष्णु और शिव- तीन रूप धारण करने वाले
- त्रिविक्रम- जिसका तीन प्रगति पूरी दुनिया को कवर किया
- त्रिलोकात्मा- तीनों लोकों के आत्मा
- पुण्यचारित्रकीर्तन- जिनकी लीलाओं का कीर्तन परम पवित्र हैं
- त्रिलोकरक्षक- तीनों लोकों की रक्षा करने वाले
- धन्वी- धनुष धारण करने वाले
- दण्डकारण्यवासकृत्- दण्डकारण्य में निवास करने वाले
- अहल्यापावन- अहल्याको पवित्र करने वाले
- पितृभक्त- पिता के भक्त
- वरप्रद- वर देने वाले
- जितेन्द्रिय- इन्द्रियों को काबू में रखने वाले
- जितक्रोध- क्रोध को जीतने वाले
- जितलोभ- लोभ की वृत्ति को परास्त करने वाले
- जगद्गुरु- अपने आदर्श चरित्रों से सम्पूर्ण जगत् को शिक्षा देने वाले
- ऋक्षवानरसंघाती- वानर और भालुओं की सेना का संगठन करने वाले
- चित्रकूट समाश्रय- वनवास के समय चित्रकूट पर्वत पर निवास करने वाले
- जयन्तत्राणवरद- जयन्त के प्राणों की रक्षा करके उसे वर देने वाले
- सुमित्रापुत्र- सेवित- सुमित्रानन्दन लक्ष्मण के द्वारा सेवित
- सर्वदेवाधिदेव- सम्पूर्ण देवताओं के भी अधिदेवता
- मृतवानरजीवन- मरे हुए वानरों को जीवित करने वाले
- मायामारीचहन्ता- मारीच नामक राक्षस का वध करने वाले
- महाभाग- महान सौभाग्यशाली
- महाभुज- बड़ी-बड़ी बांहों वाले
- सर्वदेवस्तुत- सम्पूर्ण देवता जिनकी स्तुति करते हैं
- सौम्य- शांतस्वभाव
- ब्रह्मण्य- ब्राह्मणों के हितैषी
- मुनिसत्तम- मुनियों मे श्रेष्ठ
- महायोगी- सम्पूर्ण योगों के अधीष्ठान होने के कारण महान योगी
- महोदर- परम उदार
- सुग्रीवमित्र – सुग्रीव के मित्र
- सर्वपुण्याधिकफलप्रद- समस्त पुण्यों के उत्कृष्ट फलरूप
- स्मृतसर्वाघनाशन- स्मरण करनेमात्र से ही सम्पूर्ण पापों का नाश करने वाले
- आदिपुरुष- किसी वंश या साम्राज्य की पहली कड़ी
- महापुरुष- समस्त पुरुषों मे महान
- परमपुरुष- सर्वोत्कृष्ट पुरुष
- पुण्योदय- पुण्य को प्रकट करने वाले
- महासार- सर्वश्रेष्ठ सारभूत परमात्मा
- पुराणपुरुषोत्तम- पुराणप्रसिद्ध क्षर-अक्षर पुरुषों से श्रेष्ठ लीलापुरुषोत्तम
- स्मितवक्त्र- जिनके मुखपर सदा मुस्कान की छटा छायी रहती है
- मितभाषी- कम बोलने वाले
- पूर्वभाषी- पूर्ववक्ता
- राघव- रघुकुल में अवतीर्ण
- अनन्तगुण गम्भीर- अनन्त कल्याणमय गुणों से युक्त एवं गम्भीर
- धीरोदात्तगुणोत्तर- धीरोदात्त नायकके लोकोतर गुणों से युक्त
- मायामानुषचारित्र- अपनी मायाका आश्रय लेकर मनुष्योंकी-सी लीलाएं करनीवाले
- महादेवाभिपूजित- भगवान शंकर के द्वारा निरन्तर पूजित
- सेतुकृत- समुद्रपर पुल बांधने वाले
- जितवारीश- समुद्र को जीतने वाले
- सर्वतीर्थमय- सर्वतीर्थस्वरूप
- हरि- पाप-ताप को हरने वाले
- श्यामाङ्ग- श्याम विग्रह वाले
- सुंदर- परम मनोहर
- शूर- अनुपम शौर्यसे संपन्न वीर
- पीतवासा- पीताम्बरधारी
- धनुर्धर- धनुष धारण करने वाले
- सर्वयज्ञाधिप- सम्पूर्ण यज्ञों के स्वामी
- यज्ञ- यज्ञ स्वरूप
- जरामरणवर्जित- बुढ़ापा और मृत्यु से रहित
- शिवलिंगप्रतिष्ठाता- रामेश्वर नामक ज्योतिर्लिंग की स्थापना करने वाले
- सर्वाघगणवर्जित- समस्त पाप-राशियों से रहित
- सच्चिदानन्दविग्रह- सत्, चित् और आनन्द के स्वरूप का निर्देश कराने वाले
- परं ज्योति- परम प्रकाशमय,परम ज्ञानमय
- परं धाम- सर्वोत्कृष्ट तेज अथवा साकेतधामस्वरूप
- पराकाश त्रिपाद- विभूतिमें स्थित परमव्योम नामक वैकुण्ठधामरूप
- परात्पर पर- इन्द्रिय, मन, बुद्धि आदि से भी परे परमेश्वर
- परेश- सर्वोत्कृष्ट शासक
- पारग- सबको पार लगाने वाले
- पार- सबसे परे विद्यमान
- सर्वभूतात्मक- सर्वभूतस्वरूप
- शांतस्वभाव – शांत और सौम्य स्वभाव वाले
- सर्वशक्तिमान – सर्व शक्तियों के स्वामी
- सर्वमंगल – सभी का कल्याण करने वाले
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


