प्रतीक यादव को कौन देगा मुखाग्नि? बेटा नहीं, 2 बेटियां हैं, जानें गरुड़ पुराण के नियम

प्रतीक यादव को कौन देगा मुखाग्नि? बेटा नहीं, 2 बेटियां हैं, जानें गरुड़ पुराण के नियम

Mukhagni Garud Puran Rules: जीवन और मृत्यु से जुड़े संस्कारों को लेकर भारतीय समाज में हमेशा से गहरी भावनाएं जुड़ी रही हैं. जब किसी परिवार में अचानक मौत होती है, तो दुख के साथ कई परंपरागत सवाल भी सामने आ खड़े होते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक सवाल चर्चा में है अगर किसी व्यक्ति का बेटा नहीं है, तो उसके निधन के बाद मुखाग्नि कौन देगा? यह सवाल प्रतीक यादव के संदर्भ में भी उठ रहा है, क्योंकि उनकी दो बेटियां हैं और बेटा नहीं. ऐसे में लोगों के बीच गरुड़ पुराण और हिंदू परंपराओं को लेकर नई उत्सुक्ता बढ़ गई है. आइए जानते हैं मुखाग्नि देने को लेकर गरुड़ पुराण में क्या लिखा है.

गरुड़ पुराण में क्या कहा गया है?
हिंदू धर्मग्रंथ गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार और मुखाग्नि को लेकर विस्तार से नियम बताए गए हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, मुखाग्नि (अंतिम संस्कार) देने का प्राथमिक अधिकार मृतक के पुत्र (बेटा) को है. यदि पुत्र न हो, तो यह अधिकार पौत्र (पोता), प्रपौत्र, भाई, भतीजे या पत्नी को दिया जा सकता है. बेटा न होने की स्थिति में बेटियां भी यह जिम्मेदारी निभा सकती हैं.

गरुड़ पुराण के अनुसार मुखाग्नि के नियम:
पुत्र का महत्व: हिंदू धर्म में मान्यता है कि पुत्र अपने पिता को ‘पुन’ नामक नर्क से तारता है, इसलिए पुत्र द्वारा मुखाग्नि देने का विशेष महत्व है.

अन्य विकल्प: पुत्र की अनुपस्थिति में उत्तराधिकारी के रूप में पौत्र, भाई, या भतीजा भी चिता को अग्नि दे सकते हैं.

पत्नी का अधिकार: यदि कोई पुरुष न हो, तो पत्नी भी अपने पति के अंतिम संस्कार और मुखाग्नि की रस्में निभा सकती है.

बेटियों का अधिकार: वर्तमान समय में बेटियां भी मुखाग्नि दे रही हैं और इसे नैतिक माना जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

बेटियों को लेकर बदली सोच
पिछले कुछ वर्षों में समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अब बेटियां सिर्फ घर की जिम्मेदारियां ही नहीं संभाल रहीं, बल्कि माता-पिता के अंतिम संस्कार की रस्में भी निभा रही हैं. कई शहरों में ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जहां बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर सामाजिक सोच को नई दिशा दी.

बदलते दौर में परंपरा और भावनाएं
आज के समय में संयुक्त परिवार कम होते जा रहे हैं. कई परिवारों में केवल बेटियां ही माता-पिता का सहारा होती हैं. ऐसे में अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी को केवल बेटे तक सीमित रखना व्यावहारिक नहीं माना जा रहा.

धार्मिक विद्वानों की अलग-अलग राय
कुछ पारंपरिक विद्वान अब भी बेटे को प्राथमिकता देने की बात करते हैं, लेकिन कई आधुनिक धर्माचार्य मानते हैं कि समय के साथ परंपराओं की व्याख्या भी बदलती है. उनका कहना है कि सबसे महत्वपूर्ण भावना, कर्तव्य और सम्मान है.

Source link

You May Have Missed