पोंछा लगाते समय कर रहे ये गलती, घर से चली जाएंगी लक्ष्मी, इस चीज का रखें खास ख्याल
घर की रोजाना साफ सफाई जरूरी है. लेकिन हम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देते, जैसे कि पोछा लगाने के लिए पुराने कपड़ों का इस्तेमाल करना. लोग इसे एक समझदारी भरा और बचत वाला तरीका मानते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार यह आदत सिर्फ सफाई का तरीका नहीं है, बल्कि इसका घर की ऊर्जा पर भी असर पड़ता है.
मान्यता के अनुसार, घर में इस्तेमाल होने वाली हर चीज अपनी एक ऊर्जा रखती है. अगर सफाई के लिए सही और साफ चीजों का उपयोग न किया जाए, तो इसका असर घर के माहौल, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. खासकर फटे, गंदे या बदबूदार कपड़ों से पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है.
घर की सफाई और ग्रहों का संबंध
ज्योतिष के अनुसार, घर की सफाई का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से माना जाता है. चंद्रमा मन की शांति से जुड़ा है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा और समृद्धि का कारक माना जाता है. जब घर साफ और व्यवस्थित रहता है, तो इन ग्रहों का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है. लेकिन अगर गंदे या फटे कपड़ों से सफाई की जाए, तो घर में भारीपन, तनाव और बेचैनी महसूस हो सकती है.
पुराने कपड़ों का इस्तेमाल
अगर कपड़ा पुराना है लेकिन साफ, अच्छा और बदबू रहित है, तो उसे पोछे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे कपड़े का दोबारा उपयोग भी हो जाता है और सफाई भी हो जाती है.वहीं, यदि जो कपड़े पूजा या किसी शुभ अवसर पर पहने गए हों, उन्हें पोछा लगाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.बहुत पुराने, गंदे या बदबूदार कपड़ों का इस्तेमाल घर में भारीपन पैदा कर सकता है.फटे कपड़ों का इस्तेमाल करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिसे राहु-केतु की ऊर्जा से जोड़ा जाता है.काले और बहुत ज्यादा गंदे कपड़े भी सफाई के लिए ठीक नहीं माने जाते, क्योंकि इन्हें शनि ग्रह से जुड़ा माना जाता है.
गलत आदतों के संकेत
अगर लंबे समय तक फटे या गंदे कपड़ों से पोछा लगाया जाए, तो कुछ समस्याएं दिखाई दे सकती हैं, जैसे:
घर में बिना वजह तनाव या झगड़े बढ़ना, कामों का बीच में अटक जाना, पैसों से जुड़ी परेशानी, नींद ठीक से न आना, घर में भारीपन या उदासी महसूस होना
सही तरीके से सफाई कैसे करें
सुबह सूर्योदय के बाद सफाई करना अच्छा माना जाता है, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. हफ्ते में एक-दो बार पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पोछा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. पोछा लगाने वाले कपड़े को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए और बहुत पुराने होने पर उसे हटा देना चाहिए.


