पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के योग, पैसों की हो सकती है धोखाधड़ी, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के योग, पैसों की हो सकती है धोखाधड़ी, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 30 August 2025: मिथुन राशि वालों को आज सावधान होने की जरूरत है. आज घर के सदस्यों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने के योग बने हुए हैं. वहीं पैसों को लेकर धोखाधड़ी भी हो सकती है.

ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईस्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 30 अगस्त शनिवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. आज घर पर मेहमान के आगमन से परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. कार्यक्षेत्र में धन संबंधी धोखाधड़ी होने के योग हैं. करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. छात्रों के लिए दोपहर के 3 घंटे अच्छे रहने वाले हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा. तो वहीं प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज घर पर किसी मेहमान के आने का योग है. मेहमान के आगमन से परिवार के सभी सदस्यों के चेहरों पर प्रसन्नता बनी रहेगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज सुधार के योग हैं. आज वैवाहिक संबंधों में मधुरता और एक दूसरे के प्रति फिक्र बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज आप अपने दिल की बात अपने साथी से कर सकते हैं. प्रेम विवाह के संबंध में आज अपने प्रेमी और उनके परिजनों से बात करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. आज घर के सदस्यों के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने के योग बने हुए हैं. कोशिश करें कि आज खुद पर नियंत्रण रखें.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज करियर में सफलता मिलेगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी संबंधी अच्छी सूचना या अच्छे संकेत मिल सकते हैं. दोपहर 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे के बीच नौकरी के लिए आवेदन करने पर शाम तक इंटरव्यू संबंधी अच्छी सूचना मिल सकती है. छात्रों को आज दिनभर व्यवधानों का सामना करना होगा. पढ़ाई में बाधाएं बनी रहेगी. दोपहर 1:00 बजे से लेकर 4:00 तक के 3 घंटे पढ़ाई के लिए अच्छे रहने वाले हैं. इस समय में की गई पढ़ाई आपकी स्मृति में बनी रहेगी.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज पैसों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. मिथुन राशि के जो जातक व्यापार या दुकान आदि चलाते हैं, उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी हो सकती है. आज किसी जानकार या अन्य व्यक्ति को पैसा उधार ना दें. पैसा उधार देने पर वाद विवाद और तनाव की स्थिति बन सकती है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन ऑफिस में अपने सहयोगी या सीनियर को आज पैसा उधार ना दें. आज पैसे से संबंधित कोई भी कार्य करने पर नुकसान हो सकता है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 August 2025: आज संतान सप्तमी व्रत, शनि पूजा, त्रिपुष्कर योग, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल

Next post

वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न पहनें ऐसे कपड़े, वरना आ सकती है बड़ी मुसीबत, जानें उपाय

You May Have Missed