पिता के लिए लकी माने जाते हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के, जल्दी बनते हैं सफल

पिता के लिए लकी माने जाते हैं इन तारीखों में जन्मे लड़के, जल्दी बनते हैं सफल

Numerology Lucky Mulank: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बेटा बड़ा होकर परिवार का नाम रोशन करे और जिंदगी में ऐसी सफलता पाए जिस पर पूरे घर को गर्व हो. अंकज्योतिष में भी कुछ ऐसे मूलांक बताए गए हैं, जिनसे जुड़े लड़कों को बेहद खास माना जाता है. कहा जाता है कि इन मूलांक के लड़के सिर्फ अपने दम पर आगे नहीं बढ़ते, बल्कि अपने पिता के लिए भी लकी साबित होते हैं. इनके जन्म के बाद घर में तरक्की, सम्मान और खुशहाली बढ़ने लगती है. कम उम्र में ही ये अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और समझदारी से बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं.

अंकज्योतिष के मुताबिक हर जन्म तारीख किसी न किसी ग्रह से जुड़ी होती है और उसी ग्रह का असर इंसान के स्वभाव, सोच और किस्मत पर देखने को मिलता है. आज हम आपको ऐसे ही 2 खास मूलांक के लड़कों के बारे में बताएंगे, जिन्हें पिता के लिए भाग्यशाली माना जाता है और जो छोटी उम्र में ही अपने परिवार को गर्व महसूस करवा देते हैं. इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

मूलांक 1 के लड़के होते हैं तेज दिमाग और लीडरशिप में आगे
जिन लड़कों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. अंकज्योतिष में इस मूलांक का संबंध सूर्य ग्रह से माना गया है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इसलिए इस मूलांक के लड़कों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता भरपूर देखने को मिलती है. कहा जाता है कि मूलांक 1 के लड़के अपने पिता के लिए बेहद शुभ होते हैं. इनके जन्म के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है. कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि पिता के करियर में अचानक तरक्की आने लगती है. ये लड़के बचपन से ही होशियार और लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं.

इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये भीड़ में अलग पहचान बना लेते हैं. स्कूल, कॉलेज या नौकरी हर जगह ये अपनी मेहनत से लोगों का ध्यान खींचते हैं. कम उम्र में ही ये अच्छे पद तक पहुंच जाते हैं. कुछ लड़के बिजनेस में नाम कमाते हैं तो कुछ सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में ऊंचे पद हासिल करते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

मूलांक 1 के लड़कों का व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक माना जाता है. इनके चेहरे पर अलग ही आत्मविश्वास नजर आता है. यही वजह है कि लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. परिवार को इनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होता है.

मूलांक 9 के लड़के होते हैं साहसी और मेहनती
जिन लड़कों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है. इस मूलांक का संबंध मंगल ग्रह से माना गया है. मंगल को साहस, ऊर्जा और जुनून का ग्रह कहा जाता है. यही कारण है कि मूलांक 9 के लड़के बेहद निडर और मेहनती होते हैं. अंकज्योतिष के अनुसार ये लड़के अपने पिता और पूरे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं. इनका अपने पिता से खास लगाव होता है और ये परिवार की जिम्मेदारियों को कम उम्र में ही समझने लगते हैं. मुश्किल हालात से डरने के बजाय ये उनका सामना करना पसंद करते हैं.

मूलांक 9 के लड़के जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते. यही आदत इन्हें जिंदगी में बड़ी सफलता दिलाती है. खेल, सेना, पुलिस, प्रशासन या बिजनेस जैसे क्षेत्रों में ये लड़के काफी नाम कमाते हैं. इनमें जीत हासिल करने का जुनून अलग ही स्तर का होता है. इनकी एक और खास बात ये होती है कि ये दिल के साफ और मददगार स्वभाव के होते हैं. दूसरों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है. यही वजह है कि लोग भी इनका सम्मान करते हैं. कम उम्र में ही ये अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं और परिवार की जिम्मेदारी संभालने लगते हैं.

पिता के लिए क्यों लकी माने जाते हैं ये मूलांक
अंकज्योतिष में माना जाता है कि कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनका असर सिर्फ व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार पर भी दिखाई देता है. मूलांक 1 और 9 के लड़कों में मेहनत, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की चाह काफी मजबूत होती है. यही गुण इन्हें जल्दी सफलता दिलाते हैं. इन मूलांक के लड़के परिवार का नाम ऊंचा करने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये अपने पिता का सम्मान बढ़ाते हैं और अपनी मेहनत से समाज में अलग पहचान बनाते हैं. यही वजह है कि इन्हें पिता के लिए लकी चार्म कहा जाता है.

Source link

You May Have Missed