परिवारिक तनाव और संबंधों में खटास बढ़ने के संकेत, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कैसा रहेगा दिन?

परिवारिक तनाव और संबंधों में खटास बढ़ने के संकेत, वृश्चिक राशि वालों के लिए आज कैसा रहेगा दिन?

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 November: वृश्चिक राशि वालों के लिए समय कुछ चुनौतिपूर्ण रहेगा. शनिवार होने के कारण शनि अत्यधिक पीड़ा कारक योग बना रहा है. जितने भी भवन, भूमि, वाहन, अन्य शौख में बाधा कारक योग बन रहा है. बंधु बांधव के सहयोग में विरोध, अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि, पत्नी के साथ मनमुटाव अर्थात सैद्धांतिक मत विभिन्नता, उग्रता, क्लेश और जिस किसी भी व्यक्ति का विवाह नहीं हुआ है. उसके विवाह में बाधा कारक योग बन रहा है.

दरभंगा: वृश्चिक राशि वालों के लिए समय कुछ चुनौतिपूर्ण रहेगा. कामेश्वर सिंह, दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार झा के अनुसार 22 नवंबर 2025 शनिवार के दिन शनि की स्थिति कारण बनेगी, जिससे बाधा और परेशानियां बढ़ेंगी. आज के दिन भूमि, भवन, वाहन आदि संबंधित मामलों में बाधाएं आ सकती हैं. रिश्तों में विरोध बढ़ सकता है, खासकर परिवार में तनाव और पत्नी के साथ मनमुटाव हो सकता है. विवाह का योग बाधित होगा और अविवाहित लोगों की शादी में बाधाएं सामने आ सकती हैं.

शोकाकुलता और मानसिक तनाव की संभावना
केतु के कर्मस्थ होने के कारण शोकाकुलता और मानसिक तनाव की संभावना अधिक है. शुक्र के व्यस्त होने से अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, जो आर्थिक परेशानियां पैदा कर सकते हैं. बुद्ध के व्यस्त होने से गुप्त शारीरिक परेशानी और ह्रास संभव है. मानसिक तनाव भी इस समय उभर सकता है, जिससे सावधानी जरूरी हो जाती है.

कुछ विशेष पूजा और उपाय
इन सब व्यावहारिक परेशानियों से निपटने के लिए कुछ विशेष पूजा और उपाय किए जा सकते हैं. शनिवार को काला रंग का वस्त्र पहनना लाभकारी माना जाता है. पीपल के वृक्ष के नीचे काला तिल, गुड़ और जल मिलाकर अर्पण करें. यदि संभव हो तो काले उड़द के आटे से दीपक बनाएं और सरसों के तेल में जलाकर शनिदेव को अर्पित करें. इसके साथ ही वाल्मीकि कृत सुंदरकांड और दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करने से शनि की पिड़ा कम होती है और ग्रहों की अनुकूलता बनी रहती है.

संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक
ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इन उपायों से शनि और केतु के दोष प्रभावित नहीं करेंगे और वृश्चिक राशि वाले इस दिन की बाधाओं को पार कर अपने कार्य और संबंधों में सुधार ला सकते हैं. इस दिन संयम और धैर्य से काम लेना आवश्यक होगा ताकि भाग्य आपके अनुकूल बना रहे. इसलिए आज का दिन सावधानी और आध्यात्मिक उपायों के साथ व्यतीत करना शुभ रहेगा और आने वाले समय के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा.

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वृश्चिक राशि वालों के लिए परिवार और आर्थिक मामलों में चेतावनी के संकेत

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष की सफलता से जलेंगे लोग, रचेंगे साजिश, कर्क को जॉब चेंज का मौका, कन्या पाएंगे शादी का प्रस्ताव, पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

आज कुंभ जातकों के निवेश को मिलेगा बड़ा लाभ, फ्यूचर होगा सिक्योर

You May Have Missed