पति मानते हैं इन मूलांक वाली महिलाओं को भाग्यसाथी, सलाह में छिपा होता है गहरा अनुभव

पति मानते हैं इन मूलांक वाली महिलाओं को भाग्यसाथी, सलाह में छिपा होता है गहरा अनुभव

Last Updated:

Women Leadership In Marriage Numerology: अंकशास्त्र के हिसाब से हर मूलांक का अपना असर होता है. कुछ महिलाओं की खासियत ये है कि इनके फैसले हमेशा गहरी सोच और अनुभव से भरे होते हैं. पति इन्हें सिर्फ जीवनसाथी ही नही…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
पति मानते हैं इन मूलांक वाली महिलाओं को भाग्यसाथी, सलाह में छिपा होता है अनुभव3 मूलांक वाली महिलाएं
Women Leadership In Marriage Numerology: शादीशुदा जिंदगी में प्यार, भरोसा और समझदारी वो तीन बातें हैं जिनके बिना रिश्ते अधूरे माने जाते हैं. पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ साथ निभाने का नहीं बल्कि एक-दूसरे की बातों को समझने और मानने का भी होता है. कई बार देखा गया है कि पति अपनी पत्नी के फैसलों को ज्यादा महत्व देते हैं और उनकी राय को ही सही मानते हैं. अंकशास्त्र यानी Numerology के अनुसार, कुछ खास मूलांक की महिलाएं ऐसी होती हैं जिनका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि उनके पति उनकी बात को टाल नहीं पाते. पति उन्हें जीवनसाथी ही नहीं बल्कि एक गाइड और भाग्य साथी मानते हैं. आइए जानते हैं उन 3 खास मूलांक वाली महिलाओं के बारे में ज्योतिषाचार्य रवि पराशर से.

मूलांक 1 की महिलाएं – जन्मजात लीडर
मूलांक 1 वाली महिलाएं नेतृत्व करने की क्षमता के साथ जन्म लेती हैं. इनका आत्मविश्वास इतना मजबूत होता है कि ये हर छोटे-बड़े फैसले में खुद को साबित कर देती हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये साफ-साफ बोलती हैं और रिश्तों में किसी तरह की चालाकी नहीं करतीं. शादीशुदा जीवन में ये अपने पति के लिए सिर्फ पत्नी नहीं बल्कि साथी और सलाहकार बन जाती हैं. इनके पति भी यह समझते हैं कि पत्नी का हर फैसला भलाई के लिए है, इसलिए वे बिना बहस किए उनकी बात मान लेते हैं. घर के बड़े फैसले, बच्चों की पढ़ाई या पैसों की योजना—हर जगह इन्हें आगे रखा जाता है.

यह भी पढ़ें – Vastu Tips: घर में कलह और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है बाथरूम का वास्तु दोष, जानिए समाधान

मूलांक 4 की महिलाएं – अनुशासन से घर संभालने वाली
अगर कोई महिला घर को सही तरीके से चला सकती है तो वो मूलांक 4 वाली महिलाएं होती हैं, ये पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ जीवन जीती हैं. इनका स्वभाव शांत होता है लेकिन इनके फैसले बेहद सटीक और व्यावहारिक होते हैं. यही वजह है कि पति भी इनके निर्णय को बदलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते. पति जानते हैं कि अगर पत्नी ने कोई बात कही है तो उसमें घर की भलाई ही है. ऐसे में वे बिना सवाल किए उनकी बात मान लेते हैं. नतीजा यह होता है कि घर में शांति और स्थिरता बनी रहती है और परिवार के सभी सदस्य खुश रहते हैं.

मूलांक 9 की महिलाएं – जुनून और जोश से भरी
मूलांक 9 वाली महिलाओं का व्यक्तित्व बेहद दमदार होता है. इनमें जुनून और जज्बा कूट-कूट कर भरा होता है. ये अपने रिश्ते में प्यार तो लाती ही हैं, साथ ही सख्ती से भी समझौता नहीं करतीं, अगर किसी बात पर इनका मन अड़ जाए तो फिर इन्हें बदल पाना आसान नहीं होता. इनके पति इनके इस जोश और दृढ़ इरादे से प्रभावित रहते हैं. कई बार टकराव से बचने के लिए पति खुद ही उनकी बात मान लेना बेहतर समझते हैं. इनकी खासियत यह है कि ये प्यार और सख्ती दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, जिससे शादीशुदा जीवन मजबूत और सुरक्षित हो जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

पति मानते हैं इन मूलांक वाली महिलाओं को भाग्यसाथी, सलाह में छिपा होता है अनुभव

Source link

You May Have Missed