नौकरी में सम्मान, व्यापार में कमाई, राजनीतिक लाभ, पर ये दिक्कत खराब न करे दिन, सावधान!

नौकरी में सम्मान, व्यापार में कमाई, राजनीतिक लाभ, पर ये दिक्कत खराब न करे दिन, सावधान!

Last Updated:

20 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: कर्क लग्न की पत्रिका बन रही है और कन्या राशि उदित हो रही है. वहीं सूर्य के साथ गुरु महाराज की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. यह योग मानसिक शांति, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है. और…

Aaj Ka Singh Rashifal 20 July 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सोमवार 20 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई अच्छे अवसर लेकर आया है. आज ग्रहों की विशेष स्थिति शुभ परिणाम देने वाली मानी जा रही है. कर्क लग्न की पत्रिका बन रही है और कन्या राशि उदित हो रही है. वहीं सूर्य के साथ गुरु महाराज की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है. यह योग मानसिक शांति, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के संकेत दे रहा है. राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार और आर्थिक मामलों में भी दिन अनुकूल रहने के योग बन रहे हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल 
ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. धन भाव में सिंह राशि का प्रभाव दिखाई दे रहा है, जहां शुक्र और केतु की युति बनी हुई है. इससे कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ सकता है और लंबे समय से रुके हुए काम थोड़े प्रयास से पूरे होने लगेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलने के भी संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन शुभ माना गया है. पांचवें भाव में वृश्चिक राशि का प्रभाव और सूर्य की दृष्टि शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिला सकती है. उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों में सरकारी योजनाओं या सहायता का लाभ मिलने की संभावना है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापारियों के लिए सोमवार का दिन लाभदायक रह सकता है. कारोबार में विस्तार और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. खासतौर पर विलासिता की वस्तुओं के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. जमीन की खरीद-फरोख्त या रियल एस्टेट से जुड़े निवेश भविष्य में अच्छा मुनाफा दे सकते हैं. नए निवेश करने से पहले पूरी योजना बनाकर आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. पैरों में चोट, मोच या हल्की शारीरिक परेशानी होने की संभावना है. चलते समय, सीढ़ियां चढ़ते-उतरते या वाहन से चढ़ने-उतरने के दौरान विशेष सावधानी रखें. लापरवाही करने पर पैरों के अंगूठे, घुटने या पंजे में चोट लग सकती है. दिनभर संतुलित दिनचर्या और आराम पर भी ध्यान देना बेहतर रहेगा.

पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंध 
घर-परिवार का माहौल सामान्य रहने की संभावना है. पति-पत्नी के बीच किसी बड़े विवाद के योग नहीं हैं, लेकिन बहुत अधिक उत्साहजनक स्थिति भी नहीं रहेगी. आपसी समझ और संयम बनाए रखना रिश्तों को मजबूत बनाएगा. प्रेम संबंधों में भी दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़े बदलाव या नई शुरुआत के संकेत नहीं हैं, इसलिए धैर्य के साथ समय बिताना बेहतर रहेगा.

आज का शुभ अंक और शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 1 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी सकारात्मक परिणाम देने वाले माने गए हैं. दिन की शुभ शुरुआत के लिए भगवान गणेश की पूजा और आराधना करना लाभदायक रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed