नक्षत्र अश्लेषा, भाग्यांक 9…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन, प्रेमिका आएगी और पास

नक्षत्र अश्लेषा, भाग्यांक 9…मेष राशि के लिए आज दुर्लभ दिन, प्रेमिका आएगी और पास

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 June 2026 : मेष राशि राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा. चंद्रमा की कृपा से व्यक्तित्व में आकर्षण, निर्णय क्षमता और कार्यों में तेजी आएगी. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र अश्लेषा है. करण बव और बालव है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. नए प्रेम संबंधों की शुरुआत का योग बन सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 19 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज किसी विशेष योग के बनने की संभावना नहीं है. आज दिन सामान्य रहेगा. आर्थिक नजरिए से दिन अच्छा है. प्यार और रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी. आज ऋतु ग्रीष्म है. मास ज्येष्ठ है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र अश्लेषा है. करण बव और बालव है. पक्ष शुक्ल है. योग हर्षण है. आज सूर्योदय 5:23 पर तथा सूर्यास्त 7:21 पर होगा. आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:54 से लेकर 11:50 दोपहर तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक अच्छा लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 10:37 से लेकर 12:22 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी शुभ हो या नया काम करने से बचें, वरना नुकसान होगा. आज दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेगा. चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करेंगे, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण, निर्णय क्षमता और कार्यों में तेजी आएगी. सूर्य का प्रभाव सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. आज का दिन नई शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुकूल है.

पीते रहें ये चीज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि की सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जा भरपूर रहेगी. पुरानी थकान और मानसिक बोझ में कमी आएगी. सिर दर्द और शरीर में गर्मी की समस्या हो सकती है. पेय पदार्थों का नियमित सेवन करते रहें. योग और ध्यान करते रहें. फायदा होगा. प्यार और रिश्तों में उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए नए प्रेम संबंधों की शुरुआत का योग बन सकता है. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा, घर के सदस्य आपकी सलाह को महत्व देंगे. परिवार के साथ किसी शुभ कार्य या यात्रा की योजना बन सकती है.

कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति 

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. नए आय के स्रोतों पर विचार कर सकते हैं. निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता को प्रशंसा मिलेगी. नई जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. व्यापारियों के लिए नए संपर्क और अवसर लाभदायक सिद्ध होंगे. सरकारी कार्यों में प्रगति के संकेत मिल सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed