धनु राशि वालों पर आज की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, लव लाइफ में दूरी का है योग

धनु राशि वालों पर आज की जल्दबाजी पड़ेगी भारी, लव लाइफ में दूरी का है योग

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 15 July 2026: धनु राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में वियोग झेलना पड़ सकता है. आप जिससे प्यार करते हैं, आपको आज के दिन उससे दूरी उठानी पड़ सकती है. परिवार में आज काफी सोच-समझकर कोई भी बात करें. 

ख़बरें फटाफट

जमुई: 15 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई बड़े मौके लेकर आ सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी योजनाओं पर काम करना चाहिए. ऐसा करने से उन्हें आर्थिक फायदा हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में फायदा हो सकता है. लेकिन आज के दिन उन्हें बचत पर ध्यान देना चाहिए. उन्हें फालतू खर्चे से दूर रहना चाहिए, साथ ही अगर आपने पूर्व में कोई निवेश किया है या कोई आर्थिक योजना बनाई है, तो उससे आपको धन लाभ हो सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज किसी भी तरह की आर्थिक जोखिम से दूर रहने की जरूरत है.

काम वाले जगह पर करनी पड़ेगी मेहनत
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अगर आप कोई नौकरी करते हैं या कहीं काम करते हैं, तो वहां आज के दिन आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. उन्होंने बताया कि आज बुध की उल्टी चाल के कारण आपके काम में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं. अगर आपका कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है, या किसी काम में थोड़ी बाधा आ रही है तो आज वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. ज्योतिषाचार्य ने बताया की आज के दिन चंद्रमा कर्क राशि में अपनी यात्रा जारी रखेंगे, जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. इसके साथ ही बुध मिथुन राशि में अपनी उल्टी चाल में हैं. ऐसे में आज के दिन आपको काफी सोच-समझकर कोई भी निर्णय लेना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज बृहस्पति कर्क राशि में रहेंगे, जिस कारण आपके लिए नए मौके बन सकते हैं.

प्यार में हो सकता है वियोग
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपने लव लाइफ में वियोग झेलना पड़ सकता है. आप जिससे प्यार करते हैं, आपको आज का दिन दोनों के बीच दूरी लाने वाला हो सकता है. परिवार में आज काफी सोच-समझकर कोई भी बात करें. आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए. कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो इसका विपरीत परिणाम आपको देखना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. आपको आज तेज वाहन चलाने से बचना चाहिए. आज के दिन आपको चोट-चपेट लगने की भी संभावना है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed