धनु राशि वाले बुध-मंगल-शनि की युति से चमकेगा भाग्य, भूलकर भी न करें ये काम
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 29 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक समृद्धि लेकर आया है. निवेश के लिए समय अनुकूल है. जिससे आपको वित्तीय स्थिरता प्राप्त होगी. हालांकि, पारिवारिक और प्रेम संबंधों में थोड़ी कड़वाहट या तनाव की स्थिति बन सकती है. अनुशासन और खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप दिन को बेहतर बना सकते हैं. हनुमान जी की आराधना करना आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा.
जमुई: आज 29 अप्रैल 2026 के दिन सूर्य देव मेष राशि में होंगे. जिसका फायदा कई राशि के जातकों को मिलेगा. आज उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. हालांकि आज बुधदेव अस्त होंगे. जिस कारण आज कई राशि के जातकों को कुछ सावधानी भी बरतने की जरूरत है. शुक्र की कृपा से आर्थिक मामलों में बेहतरी आएगी और निवेश इत्यादि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी ग्रहों की इन स्थिति का असर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज धनु राशि के जातकों को बुध, मंगल और शनि की युति का फायदा मिलेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को जल्दीबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, नहीं तो उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.
आर्थिक स्थिति में आएगी स्थिरता
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज स्थिरता आएगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको काफी अनुशासित होकर काम करने की जरूरत है. आज शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. जिससे धन प्राप्ति के लिए आपको परिश्रम करना पड़ सकता है. आज के दिन आपको अपने खर्चों का हिसाब-किताब रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी बड़ा खर्चा नहीं करना चाहिए और अपने बचत पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज काम करने वाले जगह पर आप को अपने कार्यों का व्यवस्थित करने की जरूरत है. प्लानिंग के साथ ही काम करने से आपको फायदा मिल सकता है.
आज उदास रह सकता है आपका मन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के मन में आज उदासी रह सकती है. आज प्रेम संबंध में मतभेद होगा. जिस कारण दूरियां बढ़ने की भी उम्मीद है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पारिवारिक रिश्तों में भी आज खटास आ सकती है. जिस कारण आपको तनाव उठाना पड़ सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि जो कि धनु राशि के जातकों को आज अपने घर परिवार में काफी सावधानी के साथ अपने रिश्तों को बचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से धनु राशि के जातकों का फायदा हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीला रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


