धनु राशि वाले जिससे करते हैं प्यार, आज उससे कह दें दिल की बात, प्रपोजल स्वीकार होने का है योग
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 18 January 2026: सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. अगर आप किसी लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज उसमें सुधार हो सकता है. हालांकि आज आपको बदलते मौसम में सावधान रहना चाहिए.
जमुई. 18 जनवरी 2026 के दिन बेहद ही शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है, जिसका असर आज सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन सूर्य, मंगल और बुध की युति होगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज इस योग के कारण कई राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव आएंगे. धनु राशि के जातकों पर भी इस त्रिग्रही योग का असर देखने को मिलेगा. इस योग के कारण धनु राशि के जातकों के जीवन में तरक्की आएगी. कार्यस्थल पर उनकी जिम्मेवारियां बढ़ेंगी और उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा.
कारोबार में होने वाला है बड़ा फायदा
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर आज इस योग का बड़ा असर पड़ेगा. अगर धनु राशि के जातक कारोबार करते हैं तो उसमें आपको बड़ा फायदा होगा. आपके कारोबार में आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है. आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. आप निवेश के चक्कर में पड़कर आज पैसा गंवा सकते हैं. इसके साथ ही आज के दिन आप उधार के कारोबार से तौबा कर लें. धनु राशि के जातक आज के दिन अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं. आप आज अपना नया प्रतिष्ठान खोल सकते हैं और उसमें आपको बड़ा फायदा होगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है.
धनु राशि लव लाइफ
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सेहत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. अगर आप किसी लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज उसमें सुधार हो सकता है. हालांकि, आज आपको बदलते मौसम में सावधान रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि प्रेम के मामलों में आपका दिन बेहद खूबसूरत गुजरेगा. अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उसे अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए बेहद अच्छा है. आज आपकी बात को स्वीकारोक्ति मिल सकती है, जिस कारण आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
धनु राशि के जातक आज के दिन को और सरल और सहज बनाने के लिए आज के दिन तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक तीन रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


