धनु राशि के जातकों पर बुध का प्रभाव! कारोबार में बरसेगा धन, बस रखें ये ध्यान
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 20 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफे के साथ-साथ नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे. पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन निवेश के फैसलों में जल्दबाजी न करें. जानें राशिफल.
जमुई: 20 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति आप पर बड़ा प्रभाव डालने वाले है. ऐसे में आज के दिन आपको काफी समझ-बूझ के साथ काम करना चाहिए. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर बुध का प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपके कार्यक्षेत्र में आप बेहतर कर सकेंगे. आप आज किसी मुश्किल का हल ढूंढने में सफल होंगे, जिस कारण कार्यस्थल आपे आपका कद बढ़ने वाला है. अगर आप किसी तरह का कला से जुड़ा हुआ काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कई अच्छी खबर लेकर आएगा.
कारोबार के विस्तार के लिए सबसे सटीक समय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आज के दिन आप अपने कारोबार को बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं. आपको नए संपर्क बनाने में सफलता मिलेगी, जिस से आपको भविष्य में बड़ा फायदा पहुंच सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो आपको आज के दिन जल्दबाजी से बचना चाहिए. बिना सोचे समझे पैसा लगाने से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज के दिन अगर आप अपनी सूझ बुझ दिखाते हैं तो आप किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के सामाजिक जीवन में भी आज बेहतरी देखने को मिलेगा.
पारिवारिक जीवन में घुलने वाला है प्यार
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में आज प्यार की भरमार रहने वाले है. उन्होंने बताया कि आज आपके प्रेम जीवन में मधुरता आएगी तथा आप अपने पार्टनर के करीब आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि जीवनसाथी के साथ यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह आज दूर ही सकता है. उन्होंने बताया कि सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मुश्किल रह सकता है. आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ हो सकता है. आज के दिन आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग हरा रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


