धनु: प्यार-परिवार में शानदार रहेगा माहौल! नौकरी में बढ़ सकता है दवाब…
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 27 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.
जमुई. 27 मई 2026 के दिन बुध का गोचर सूर्य के साथ वृषभ राशि में होने जा रहा है, जिससे बुधादित्य योग बनेगा. आज के दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कन्या से तुला राशि में जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा, जबकि दूसरे भाग में चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ने से धन योग का निर्माण होगा. ऐसे शुभ संयोगों का असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा. जो लोग लंबे समय से किसी योजना या निवेश पर काम कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है.
आर्थिक रूप से समृद्धशाली रहने वाला है आज का दिन
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. आज आपके अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. उधार के लेनदेन से आपको बचना चाहिए. अगर किसी को पैसा दिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है.
आज बढ़ सकता है मानसिक दवाब
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है. बेवजह की बहस और गुस्से से बचना होगा, नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर पड़ेगा. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. किसी नौकरी या करियर से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन काफी काफी खास होने वाला है. अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, जबकि प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होने के संकेत हैं. आज के दिन भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपको फायदा मिलेगा. आज के दिन आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


