धनु:आत्मविश्वास से पूरे होंगे काम, बुध वक्री के कारण इन मामलों में रहें सावधान

धनु:आत्मविश्वास से पूरे होंगे काम, बुध वक्री के कारण इन मामलों में रहें सावधान

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 11 july 2026: पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का धनु राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों में आपको अपनापन महसूस होगा

ख़बरें फटाफट

जमुई: आज 11 जुलाई 2026 के दिन चंद्रदेव वृषभ राशि में अपनी यात्रा जारी रखेंगे, जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के जीवन में स्थिरता आएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन मंगल भी वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे. इस कारण आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आज आप अपने किसी अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज बुध देव मिथुन राशि में वक्री रहेंगे, इस कारण आज के दिन आपको बातचीत, कागजी काम और भविष्य की योजनाओं में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए और हर निर्णय सोच-समझकर लेना चाहिए तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.

अनावश्यक बहस से बनाएं दूरी तो होगा लाभ
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को अनावश्यक बहस और गलतफहमी से दूर रहना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन बिना जांचे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें. इसके अलावा परिवार से जुड़े मामलों को भी घर के भीतर बैठकर सुलझाने का प्रयास करें. इससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और मानसिक तनाव भी कम होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन आर्थिक मामलों में आपको आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है. रोजमर्रा के खर्च सामान्य से अधिक हो सकते हैं, इसलिए पहले से बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. यदि आप व्यापार करते हैं तो कारोबार की रफ्तार कुछ धीमी रह सकती है.

घर में आ सकती है अनायास ही कोई खुशी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का धनु राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. प्रेम संबंधों में आपको अपनापन महसूस होगा, लेकिन किसी कारण अकेलेपन का एहसास भी हो सकता है. ऐसे में अपने मन की बात साथी से खुलकर कहें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार के साथ घूमने-फिरने या खरीदारी का अवसर मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं और घर में किसी तरह की खुशियां आ सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 5 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed