दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का आज कैसा रहेगा दिन? जानें रविवार उपाय भी
Today Horoscope 26 June 2026: मेष राशि
आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा. कार्यों में गति बनी रहेगी और अचानक किसी परिवर्तन का अनुभव भी हो सकता है. मेष राशि के लिए आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में अष्टम भाव से गोचर कर रहे हैं. आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें. सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को आज अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारिक वर्ग को भी आज बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. लोगों से संपर्क बढ़ाएं, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 52% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृष राशि
आज का दिन गतिशील रहेगा. नई योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव हैं. नौकरी और व्यापार दोनों के लिए दिन सामान्य रहेगा. व्यापार के विस्तार से जुड़े निर्णय अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही लें. भाग्य का साथ 60% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि कराने वाला रहेगा. पूरे मनोबल के साथ अपने निर्धारित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. कर्ज, निवेश और धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र और पारिवारिक संबंधों में संयम बनाए रखें. स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें. भाग्य का साथ 58% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
आज का दिन गतिशील रहेगा. नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी और घूमने-फिरने का अवसर भी मिल सकता है. हालांकि नौकरी या व्यापार में परिवर्तन से जुड़े निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें. कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आपके लिए लाभकारी रहेगा. पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे, लेकिन संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है. भाग्य का साथ 66% है. माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशि
आज का दिन कुछ आलस्यपूर्ण रह सकता है. कार्यों में विलंब होने से तनाव महसूस हो सकता है. धार्मिक कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. नए प्रोजेक्ट की योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है. व्यापारिक वर्ग को विवेक और धैर्य से निर्णय लेने की आवश्यकता है. भ्रम की स्थिति से बचें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशि
आज अधिक मेहनत के बाद सफलता मिलने के योग हैं. अतिरिक्त जिम्मेदारियों के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. नए प्रयास सफल होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को अपेक्षाकृत अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज का दिन गतिशील रहेगा. कार्यों में सहजता रहेगी और नई उपलब्धियां प्राप्त करने का उत्साह बना रहेगा. निवेश और खर्च को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में विस्तार के योग हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा. नई जगह प्रयास करने के लिए समय अनुकूल है. भ्रमित होने के बजाय अपने विवेक से निर्णय लें. भाग्य का साथ 70% से अधिक है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन मन में भ्रम या संशय की स्थिति बन सकती है. किसी भी निर्णय से पहले एकाग्र होकर सोच-विचार करें. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में आत्मविश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तों में निकटता आएगी. अकेलेपन से बचें. भाग्य का साथ 68% से अधिक है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु राशि
आज विस्तार और उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. यात्राओं के योग बन रहे हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे. नौकरी और व्यापार दोनों में सृजनात्मक सोच के साथ कार्य करें. निवेश और धन के लेन-देन में सावधानी रखें. दोपहर के बाद आर्थिक मामलों को लेकर कुछ चिंता हो सकती है. स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा. भाग्य का साथ 55% है. माँ दुर्गा की उपासना कर दिन की शुरुआत करें.
मकर राशि
आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा. सफलता के लिए उत्साह और रचनात्मक सोच के साथ कार्य करना आवश्यक होगा. उदासीनता और नकारात्मक सोच से बचें. नौकरी और व्यापार दोनों में जिम्मेदारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण से निभाएं. अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. भाग्य का साथ 53% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. एक साथ कई कार्य करने की स्थिति बन सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. व्यापारियों के लिए लाभ के योग हैं. नए संपर्क बनेंगे और विस्तार की योजनाओं पर काम कर सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. भाग्य का साथ 56% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि
आज का दिन उत्साह से भरपूर रहेगा. घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में विस्तार और उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. जो लोग नई नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. नौकरी और व्यापार दोनों के लिए दिन अनुकूल रहेगा. लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें. खानपान में संयम रखें. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. भाग्य का साथ 63% से अधिक है. आज भगवान विष्णु की आराधना कर दिन की शुरुआत करें.


