दैनिक राशिफल: धनु समेत 6 राशियों के आज के सम्मान और धन में होगी वृद्धि, सिंह समेत 4 राशि व
मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के व्यक्तित्व को पूरी तरह से प्रभावित करेगा. आज अनुशासित रहकर संतुलित दिमाग से बहुत अधिक दिखावे को महत्व दिए बगैर अपने काम करें. आज यश बढेगा. व्यापारिक विस्तार के लिए प्रयास सफल रहेंगे, वहीं जॉब मे भी अनुकूलता रहेगी पर ट्रासंफर के योग बनते दिख रहें हैं. पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और सुख सुविधाओं मे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सकारात्मक भाव से आगे बढ़ने का होगा. यात्राओं में बहुत सजग रहने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 60% से अधिक रहेगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन आज मां लक्ष्मी को रोली अर्पित कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि वालों के कामों को बनाएगा और लोगो से सहयोग मिलेगा लेकिन आज बातों और विवादों को नियंत्रित रखें. मान सम्मान को लेकर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. जॉब मे अनुकूलता वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा जाएगा. पारिवारिक रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और संबंध मजबूत होंगे. स्वाथ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहने वाला है. विद्यार्थी वर्ग को आत्म संतुष्टि के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक कर दिन की शुरुवात करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज विस्तार का दिन है. कई प्रतिष्ठित लोगों से संबंध बनेंगे और जॉब को लेकर अनुकूलता मिलेगी. नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकते हैं. अपनी बात को सहज ढंग से रखने का प्रयास करें और ज्यादा तनाव से बचें. व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. छात्रों को थोड़ा अधिक ध्यान और एकाग्रता की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. वहीं संतान को लेकर भी कोई सुखद समाचार प्राप्त कर सकते हैं. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य 67% तक साथ देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज कार्यों में आ रहे विलंब दूर होंगे और मनोबल में वृद्धि रहेगी. आज मान सम्मान को लेकर अधिक सजग रहेंगे और नए प्रयोग संभल कर करें. जोखिम उठाने मे सावधानी की अधिक जरूरत है. जॉब में अनुकूलता बनी रहेगी और व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा जाएगा. शाम तक परिवार के साथ घूमने और समय बिताने का मौका मिलेगा, जो रिश्तो में सहजता बढ़ाएगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहने वाला है. भाग्य का साथ 62% तक साथ देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी संभावनाओं के साथ आपको जोड़ेगा. लंबे समय से रुके काम में गति आएगी और किसी बड़े निर्णय को लेते समय आज अपनी कार्य क्षमताओं पर जरूर ध्यान दें. जरूरत से ज्यादा बर्डन आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य, लाभ की स्थितियों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. आज स्वास्थ्य में सुधार रहेगा, विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल रहेगा. बेवजह का तनाव आपसी सामंजस को बिगाड़ सकता है. भाग्य का साथ 68% तक देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या राशि
आज के दिन कन्या राशि वालों के लिए लाभ और विस्तार के लिए कर सकते हैं. सामाजिक दृष्टिकोण से आज आप विशेष जगह बना पाएंगे. जॉब के लिहाज से अधिकारीक वर्ग का सहयोग आज उन्नति के नए मार्ग खोलेगा और व्यापार को लेकर आज, जितने प्रयत्नशील रहेंगे उतना धन लाभ मिलेगा. साझेदारी के साथ किए गए काम सफल रहेंगे और रिश्तों के लिहाज से आज अधिक तार्किक ना होकर थोड़ इमोशनल रहने की जरूरत रहेगी. स्वाथ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 72% तक साथ देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहेगा. व्यावहारिकता को लेकर आज अधिक सजग रहने की जरूरत है. बेवजह के तनाव मिल सकते हैं. व्यापार अनुकूल रहेगा और सोचे हुए काम पूरे होंगे. नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, वहीं जॉब में उन्नति के रास्ते मिलेंगे, आपके काम को कंसीडर करना ही पड़ सकता है. सीनियर्स का प्रोत्साहन और सहयोग प्राप्त कर पाएंगे. विद्यार्थी वर्ग को विस्तार के रास्ते मिलेंगे, बस एकाग्रता की आवश्यकता है. स्वास्थ्य को लेकर आज दिन कमजोर रह सकता है, विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. भाग्य का साथ 70% तक साथ देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन मां दुर्गा का ध्यान का दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आज कार्यों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा और मनोबल बढ़ेगा. बेवजह के डर और आशंकाओ से मुक्ति मिलगी. जॉब में अपने सीनियर्स से विरोध मिल सकता है, सजग रहें. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम रहेगा और अधूरे काम भगवान विष्णु की कृपा से बनेंगे. वही रिश्तों मे आपसी समझ बढ़ाने के लिए साथ समय बिताना श्रेष्ठ रहेगा. विद्यार्थी वर्ग को नए चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है. भाग्य का साथ 59% तक देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन वृश्चिक राशि वाले उपवास रखें और पितरों के नाम पर दान करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज अचानक से कोई नई जिम्मेदारी या काम आ सकता है, जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे. कार्यों पर विशेष ध्यान देना होंगा और उच्च मनोबल काम को आसान बना देगा. आर्थिक मामलो के लिए निर्णय सोच समझ कर लें, वहीं परिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. जॉब और व्यापार दोनों मे ही सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे. आज भाग्य का साथ 57% तक रहेगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन धनु राशि वाले उपवास रखकर भगवान नारायण का ध्यान करें.
मकर राशि
मकर राशि वाले आज कार्यक्षेत्र मे कुछ कमजोर मनोबल के चलते तनाव महसूस कर सकते हैं. वही आलस्य के कारण भी आज चीजों को टालने का प्रयास कर सकते हैं. जॉब हों या व्यापार सामान्य से बहतर परिणाम मिल सकते है. बस थोड़ा सा सकारात्मक सोच से काम करें. नया बिजनेस और लाइफ में नई शुरुआत के लिए आज का समय अच्छा रहने वाला है. पारिवारिक रिश्तों की दृष्टि से समय अच्छा रहेगा और स्वाथ्य का ध्यान रखें. भाग्य का साथ 56% तक देगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी नारायण का ध्यान कर मंत्र जाप करें.
कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उत्तम और धन लाभ की स्थितियां बनाएगा. वहीं विनम्रता के चलते आप अपने सब काम आसानी से बना लेंगे और यश सम्मान भी अर्जित कर पाएंगे. जॉब और निवेश को लेकर सजग रहने की जरूरत है. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम लोगों से संपर्क बढ़ेंगे. अक्षय तृतीताय की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और इस राशि के सिंगल जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. आज भाग्य का साथ 76% तक मिलेगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन राम दरबार का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों की आज रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी और लोगों से मिलने जुलने का अनुकूल समय है. आज कार्यक्षेत्र के लिहाज से कुछ बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है, विस्तार की योजनाओं पर कार्य करने का दिन है. मीन राशि वाले नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अच्छा कार्य करेंगे, जिससे अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा. माता लक्ष्मी की कृपा से आय के स्रोत बढ़ेंगे. रिश्तों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा. भाग्य का साथ 71% तक रहेगा.
आज का उपाय: अक्षय तृतीया के दिन मीन राशि वाले उपवास रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करें.


