दुकान पर ग्राहकों की संख्या हो गई है कम? बिक्री बढ़ाने के लिए करें ये 3 आसान टोटके, चुटकियों में बदल जाएगी किस्मत!

दुकान पर ग्राहकों की संख्या हो गई है कम? बिक्री बढ़ाने के लिए करें ये 3 आसान टोटके, चुटकियों में बदल जाएगी किस्मत!

Dukan chalane ke totke​: हर कोई चाहता है कि उसका व्यापार या दुकान अच्छी चले. लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि सबकुछ ठीक-ठाक होने के बाद भी अचानक दुकान पर ग्राहक आने कम हो जाते हैं. इसका सीधा असर दुकानदार की आमदनी पर पड़ता है. वैसे तो दिन पर दिन बिक्री कम होने को लोग बाजार की मंदी को मानते हैं. लेकिन, आपको बता दें कि इसके पीछे ज्योतिष कारण भी हो सकते हैं. हालांकि, कई लोग कहते हैं कि अच्छी खासी दुकान को किसी की बुरी नजर लग गई है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आप कुछ अचूक उपाय कर सकते हैं. इससे आपकी दुकान फिर से चल पड़ेगी. आपकी किस्मत पहले की तरह चमकने लगेगी. अब सवाल है कि आखिर दुकान की बिक्री बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें? ग्राहक की संख्या बढ़ाने के उपाय क्या हैं? आइए जानते हैं इस बारे में-

दुकान चलाने के आसान टोटके

काले उड़द के उपाय: अच्छी दुकान चलाने के लिए काले उड़द का उपाय कारगर हो सकता है. इसके लिए रविवार के दिन आप काला उड़द अपने हाथ में ले लें. फिर एक शाबर मंत्र 21 बार पढ़ें. मत्र है- भंवर वीर तो चेला मेरा, खोल दुकान कहा कर मेरा, उठे जो डंडी बिके जो माल भंवर वीर सोखे न जाए. इसको 21 बार पढ़ने के बाद काला उड़द दुकान में चारों ओर बिखेर दें और उनको ऐसे ही पूरे दिन पड़े रहने दें. अगले दिन दुकान खोलें और झाड़ू लगाकर बिखरे हुए उड़द को बटोर लें. फिर उसे एक कपड़े में बांध कर चौराहे पर रख आएं या फिर उसे किसी ऊंचे स्थान पर रख दें. इस उपाय को कम से ​कम 4 रविवार करना है. इसका प्रारंभ रविवार को ही होगा.

मंत्र का जाप करें: दुकान की बिक्री को बढ़ाने के लिए आप रविवार को दूसरा उपाय भी कर सकते हैं. रविवार को कपूर, गुलाल, गोरोचन, छार आदि को आपस में मिलाकर पीस दें. उसके बाद ओम दक्षिण भैरवाय भूत-प्रेत बंध, तंत्र बंध, निग्रहनी, सर्व शत्रु संहारिणी कार्य सिद्धि कुरु करु स्वाहा मंत्र को 108 बार पढ़ें. इसके बाद इस मिश्रण को रख लें. जब आप रविवार को दुकान खोलें, तो मंत्र का जाप करें और उस मिश्रण को दुकान के बाहर बिखेर दें. उसके बाद दुकान खोल दें. इस उपाय को आप किसी भी रविवार के दिन शुरू कर सकते हैं. यह काम लगातार 5 दिनों तक करें. इस मंत्र को प्रतिदिन 108 बार पढ़ते हैं तभी व्यापार में लाभ होगा.

धूप और गुग्गल का धुआं करें: अगर आपकी दुकान ठीक नहीं चल पा रही है और लगातार ग्राहकों की संख्या घट रही है तो एक उपाय कारगर हो सकता है. ये ज्योतिष उपाय गुग्गल और धूप का है. इसके लिए दुकान में प्रतिदिन गुग्गल, धूप और कपूर को जलाकर धुआं करने से भी नकारात्मकता दूर होती है. इस उपाय से नजर दोष मिटता है, नकारात्मकता दूर होती है.

कन्याओं को ये चीजें खिलाएं: दुकानदार आठ वर्ष से कम के बालक−बालिकाओं को टाफी, मिश्री, मीठी− खट्टी गोलियां, गुड़ की ढेली बांटना शुरू कर दे या बांटने के लिए गुड़ और चना भी रख सकते हैं. यह कार्य किसी शुक्रवार के दिन से शुरू करें और प्रत्येक शुक्रवार को करें.

एक चुटकी आटा का उपाय: दुकान खोलने के लिए घर से आते समय दो चुटकी गेहूं का आटा साथ लाएं और दरवाजा−शटर खोलने से पहले एक−एक चुटकी आटा दोनों ओर डाल दें. यह काम इतनी फुर्ती से करें कि क्रिया करते समय किसी की निगाह न पड़े.

Source link

Previous post

27 अगस्त को कलंक चतुर्थी, जानें क्यों चंद्र दर्शन से लगता है दोष, कृष्णजी पर भी लग चुका है आरोप

Next post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मेष वालों का मन रहेगा बेचैन, इन्हें मिलेगी नई नौकरी, ये 2 जातक शादी को लेकर होंगे चिंतित, पढ़ें टैरो राशिफल

You May Have Missed