तुला राशि वालों का आज बढ़ेगा आत्मविश्वास, रुके काम होंगे पूरे, जानें आज का उपाय

तुला राशि वालों का आज बढ़ेगा आत्मविश्वास, रुके काम होंगे पूरे, जानें आज का उपाय

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal28 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा, साहस और जिम्मेदारियों से भरा रहेगा. चंद्रमा के गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए नए अवसर बन सकते हैं. शाम के बाद घर-परिवार, भूमि और संपत्ति से जुड़े मामलों पर ध्यान रहेगा. परिवार के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि भागदौड़ के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है. हनुमान जी की पूजा और चमेली के तेल का दीपक जलाना शुभ रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 28 जुलाई यानी आज का दिन ऊर्जा, प्रयास और  जिम्मेदारियों से जुड़ा रहेगा. आज चंद्रमा दिन के अधिकांश समय आपके तृतीय भाव यानी धनु राशि में रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास,, साहस और कार्यों को पूरा करने की इच्छा मजबूत होगी. शाम के बाद चंद्रमा चतुर्थ भाव यानी मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके प्रभाव से घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है. आज लंबे समय से रूके पड़े कार्य पूरे करने महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लेने और नए संपर्क स्थापित करने के अवसर मिल सकते हैं. आपकी मेहनत, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है जबकि व्यापारियों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं. यदि किसी योजना पर लंबे समय से काम कर रहे हैं तो उसमें भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी.

भविष्य की योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा

आज शाम के समय घर, भूमि, वाहन या परिवार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर भविष्य की योजनाएं बनाने का अवसर मिलेगा. माता का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा.

भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. दिनभर की भागदौड़ के कारण शाम के समय हल्की थकान या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें और संतुलित भोजन लें. यदि आप लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी कोई छोटी समस्या चल रही है तो उसमें भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज मंगलवार का शुभ दिन है जो भगवान हनुमान को समर्पित है, इसलिए तुला राशि के जातक हनुमान मंदिर जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. लाल पुष्प अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक हनुमान जी का स्मरण करें. ऐसा करने से आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी तथा कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed