तुला राशि: करियर में प्रमोशन के संकेत, लेकिन रिश्तों में संतुलन जरूरी

तुला राशि: करियर में प्रमोशन के संकेत, लेकिन रिश्तों में संतुलन जरूरी

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 21 April 2026: तुला राशि के लिए आज का दिन करियर में सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा के दशम भाव में गोचर से नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपकी छवि मजबूत होगी. अधिकारियों से सराहना मिलने के योग हैं. हालांकि काम के दबाव के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे. स्वास्थ्य में हल्की थकान रह सकती है. आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना और सोच-समझकर निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए 21 अप्रैल का दिन गोचर के लिहाज से एक अहम और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी कुंडली के दशम भाव यानी कर्म, करियर और प्रतिष्ठा का भाव माना जाता है. इस परिवर्तन का सीधा असर आपके कार्यक्षेत्र और सार्वजनिक छवि पर देखने को मिल सकता है. आज का दिन आपके लिए एक्शन लेने और रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने का है. यदि आप किसी नई योजना या प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सराहना मिल सकती है, वहीं व्यवसाय करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. आपकी मेहनत और निर्णय क्षमता आज आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी. हालांकि जल्दबाजी से बचना और हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी रहेगा. कुल मिलाकर यह दिन करियर में प्रगति और पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है, बशर्ते आप अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें.

आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है

ज्योतिषी हिमांशु दाधीच के अनुसार, कार्य और व्यापार से जुड़े लोगों का आज पूरा ध्यान भविष्य और काम पर रहेगा. चंद्रमा कर्म और करियर के भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आज ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. लेकिन, जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ ही आपकी मैनेजमेंट स्किल भी शानदार होती जाएगी, जिसकी वजह से कार्ययस्थल पर आपके सीनियर आपसे खुश होंगे और आपकी छवि मजबूत बनेगी.

ऑफिस की राजनीति से रहें दूर

अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या फिर अपने प्रमोशन को लेकर अपने सीनियर से बात करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. स्वास्थ्य और रिश्तो की बात करें तो आज काम में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप परिवार और जीवनसाथी को थोड़ा कम समय दे पाएंगे , हालांकि आपका पार्टनर आपके व्यस्त रहने के कारण को समझेगा और आपका पूरा सपोर्ट भी करेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज पैरों और घुटने में हल्की थकान महसूस हो सकती है . सावधानी की बात करें तो अपने काम से काम रखें और दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप न करें ,कार्यस्थल पर किसी से बेवजह नहीं उलझे , ऑफिस की राजनीति से 100 कदम दूर रहे .

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

तुला राशि के जातक आज प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करें. हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें और लाल पुष्प तथा बूंदी का प्रसाद अर्पित करें. इससे मानसिक भय दूर होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यों में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी. आज संयम ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति सिद्ध होगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed