तन-मन पर कैसा असर करता है एक साथ सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ, क्या ऐसा करना सही? यहां जानें पंडित जी की राय

तन-मन पर कैसा असर करता है एक साथ सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ, क्या ऐसा करना सही? यहां जानें पंडित जी की राय

Last Updated:

Sunderkand Aur Bajrang Baan Ka Path : सुंदरकांड और बजरंगबाण दोनों ही शक्तिशाली पाठ हैं, नियमित रूप से इनका पाठ करना कई सारी परेशानियों को दूर कर सकता है लेकिन इन्हें एक साथ करना चाहिए या नहीं ये जानने के लिए पढ़े पूरा आर्टिकल.

हाइलाइट्स

  • हनुमान जी की पूजा और उनके पाठों में विशेष प्रकार की शक्ति और प्रभाव होता है
  • सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ भक्तों के जीवन में अद्भुत बदलाव ला सकता है.

Sunderkand Aur Bajrang Baan Ka Path : हनुमान जी की पूजा और उनके पाठों में विशेष प्रकार की शक्ति और प्रभाव होता है. विशेष रूप से सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ भक्तों के जीवन में अद्भुत बदलाव ला सकता है. हालांकि, यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या इन दोनों पाठों को एक साथ किया जा सकता है या नहीं. आइए, जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि इन दोनों पाठों को एक साथ करना क्यों सही नहीं माना जाता है और इसको करने के क्या प्रभाव हो सकते हैं.

सुंदरकांड और बजरंगबाण दोनों ही हनुमान जी के शक्ति स्त्रोत माने जाते हैं. सुंदरकांड भगवान राम के प्रिय भक्त हनुमान जी के कार्यों का विस्तार से वर्णन करता है, जिसमें उनकी अद्वितीय साहसिकता, भक्ति और शक्ति का बखान किया गया है. वहीं, बजरंगबाण एक शक्तिशाली स्तोत्र है जो हनुमान जी के अनेक रूपों और उनके आशीर्वाद से संबंधित है. इन दोनों पाठों का महत्व बहुत ज्यादा है, लेकिन इनका एक साथ पाठ करने में कुछ विशेष बातें ध्यान में रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें – Sakat Chauth 2025: जीवन में हमेशा रहेंगी खुशियां, सकट चौथ के दिन जरूर दान करें 4 चीजें, बढ़ेगी सुख-समृद्धि!

शास्त्रों के अनुसार, सुंदरकांड और बजरंगबाण दोनों ही शक्तिशाली पाठ और इनमें हनुमान जी की दिव्य ऊर्जा समाहित होती है. जब इन दोनों पाठों का एक साथ पाठ किया जाता है, तो व्यक्ति की आंतरिक ऊर्जा में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी होती है. हालांकि, यह ऊर्जा इतनी तीव्र हो सकती है कि सामान्य व्यक्ति इसे सही ढंग से संभाल नहीं पाता. इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि इन दोनों पाठों को एक ही समय में न किया जाए.

इसके बजाय, यदि आप सुंदरकांड का पाठ रोज करते हैं, तो उसे अकेले ही करें और बजरंगबाण का पाठ उसी दिन न करें. यदि विशेष अवसर हो, जैसे किसी उत्सव या मन्नत की पूर्णता के समय, तो आप बजरंगबाण का पाठ कर सकते हैं. इसी प्रकार, अगर आप बजरंगबाण का नियमित पाठ करते हैं, तो सुंदरकांड का पाठ उसी समय न करें.

यह भी पढ़ें – मेघनाथ को प्राप्त था 1 वरदान, जिसके कारण लक्ष्मण ही कर सकते थे उसका वध, यहां पढ़ें रोचक प्रसंग

इन दोनों पाठों को एक साथ न करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इन दोनों के प्रभाव का मिलाजुला प्रभाव व्यक्ति पर पड़ सकता है और यह शारीरिक व मानसिक रूप से भी प्रभावी हो सकता है. इसलिए, उचित समय पर और ध्यानपूर्वक इन पाठों का अनुष्ठान करना ही सर्वोत्तम रहता है.

homedharm

तन-मन पर कैसा असर करता है एकसाथ सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ, ऐसा करें या नहीं

Source link

Previous post

'खाना खाते समय बात मत करो' अक्सर टोकते हैं बड़े बुजुर्ग? क्यों भोजन करते वक्त बोलने से मना करते हैं घर के बड़े?

Next post

Daily Horoscope: सफलता भरा है आज का दिन, धनु वालों को राजनीति में सफलता मिलेगी, धन-लाभ के भी योग, पढ़ें आज का राशिफल

You May Have Missed