तनाव, आर्थिक नुकसान…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! बन रहा यह योग, आ सकती है आफत

तनाव, आर्थिक नुकसान…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! बन रहा यह योग, आ सकती है आफत

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 August 2025: मिथुन राशि वाले आज सावधान रहें. आज विवाद और तनाव का योग बन रहा है. आर्थिक नुकसान होने की संभावना भी है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

आज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार.  सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है. जिसके स्वामी बुध ग्रह और इष्टदेव गणेश भगवान हैं. कार्यक्षेत्र में आज भी समस्याएं, रुकावटें बनी रहेगी. आज कार्य क्षेत्र में आवश्यक रूप से भी विवाद रहेंगे. छात्रों के लिए आज का दिन व्यवधान लेकर आया है. जो जातक प्रेम संबंधों में हैं उनके लिए आज का दिन सुधार लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद होने के योग बने हुए हैं.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि  वैवाहिक संबंधों में आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. आज किसी भी बात को लेकर विवाद हो सकता है. कोशिश करें  कि आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में आज का दिन सुधार के योग लेकर आया है. आपके प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. प्रेम करने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि छात्रों के लिए आज का दिन समस्याएं, व्यवधान लेकर आया है. आज छात्रों को पढ़ाई करने में पूरे दिन रुकावट बनी रहेगी. आज आप जिस समय भी पढ़ाई करेंगे किसी मेहमान के आने या अन्य वजह से आपकी पढ़ाई नहीं हो पाएगी. नौकरी की तलाश करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आप नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. नौकरी के लिए आज ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने पर जल्दी नौकरी मिलने के योग हैं.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन समस्याएं लेकर आया है. कार्य क्षेत्र में आज आर्थिक नुकसान के योग हैं. व्यस्तता रहने के कारण भी आज आपके कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में अनावश्यक होने वाली समस्याओं के कारण मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं. कार्य क्षेत्र में नुकसान होने के चलते संयम रखें और भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाए. कार्यक्षेत्र में चल रही सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में …और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. साल 2023 में News18 हिंदी से जुड़े. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क में … और पढ़ें

homeastro

तनाव, आर्थिक नुकसान…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! बन रहा यह योग

Source link

You May Have Missed