ज्येष्ठ पूर्णिमा पर शुक्र ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर, 12 दिन तक मकर समेत 6 राशि वाल
शुक्र का नक्षत्र गोचर, मकर समेत 6 राशि वाले हर सुख-सुविधा का लेंगे पूरा आनंद
Last Updated:
Shukra Nakshatra Gochar 2026: शुक्र इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं लेकिन ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. शुक्र जब नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तब इसका प्रभाव देश-दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बार में बताने जा रहे हैं, जिनको शुक्र गोचर से फायदा होने वाला है…
Shukra Nakshatra Gochar 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर यानी 31 मई को शुक्र ग्रह पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं और राशि की बात करें तो वह फिलहाल मिथुन राशि में हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र इस नक्षत्र में सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर गोचर करेंगे और वह 11 जून तक इस नक्षत्र में रहेंगे. आकाश मंडल में पुनर्वसु 7वां नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति और राशि स्वामी बुध ग्रह हैं. शुक्र इस नक्षत्र लगभग 12 दिन तक रहेंगे, ऐसे में मकर समेत 6 राशियों पर विशेष कृपा बनी रहेगी. इन राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और हर सुख-सुविधा का अच्छे से आनंद ले पाएंगे. आइए जानते हैं शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है…
शुक्र नक्षत्र गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. इस अवधि में मेष राशि वालों के सभी प्रयास सफल होंगे और भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है. करियर और नौकरी के साथ-साथ आय में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी. अधिकमास की वजह से दोस्तों व प्रियजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने जा सकते हैं. आपका उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क बढ़ेगा और धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे.
शुक्र नक्षत्र गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. इस अवधि में मिथुन राशि वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा. गृह प्रवेश, विवाह जैसे लंबे समय से लंबित शुभ आयोजन संपन्न होंगे. शुक्र ग्रह की वजह से मिथुन राशि वालों की अचानक आय में वृद्धि की संभावना बन रही है और आर्थिक स्थिति में बदलाव भी आएगा. यहां तक कि इस अवधि में शत्रु भी मित्र बन जाएंगे और सहायता एवं सहयोग प्रदान करेंगे. अगर आपका धन अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस मिल सकता है.
शुक्र नक्षत्र गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. शुक्र गोचर के कारण आपके अधूरे कार्य इस अवधि में पूरे हो जाएंगे और परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की भी संभावना बन रही है. लव लाइफ में अगर परेशानी चल रही है तो वह बातचीत के माध्यम से दूर हो जाएगी. मन्नतें पूरी होने और तीर्थयात्रा जैसे शुभ घटनाक्रम भी होंगे. संतानें ना केवल पढ़ाई में बल्कि पेशे और नौकरी में भी बड़ी सफलता प्राप्त करेंगी और उन्हें विदेश यात्रा का अवसर भी मिलेगा.
शुक्र नक्षत्र गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उनकी इस अवधि में इच्छा पूरी होगी. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस आ सकता है, जिसे आप अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा तनाव दूर होगा और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का अवसर भी मिलेगा.
शुक्र नक्षत्र गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है. इस अवधि में वृश्चिक राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और आय बढ़ाने के सभी प्रयास पूर्णतः सफल होंगे. संतान संबंधी कुछ महत्वपूर्ण शुभ घटनाक्रम घटित होने की संभावना बन रही है और किसी कानूनी मामले से राहत भी मिलती दिखाई दे रही है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपका सपना पूरा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ तीर्थयात्राओं पर अधिक जाने की संभावना बन रही है.
शुक्र नक्षत्र गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
शुक्र के नक्षत्र गोचर से मकर राशि वालों के सोचे हुए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी. इस अवधि में शुक्र के शुभ प्रभाव से लंबे समय से परेशान कर रही आर्थिक समस्याओं और संपत्ति विवादों से छुटकारा मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही आय वृद्धि से संबंधित बाधाएं दूर होंगी.अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. साथ इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में अपने सहकर्मियों से आगे बढ़ेंगे.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


