जून 2026 में संभलकर रहें ये 4 राशिवाले, धन हानि, कर्ज के साथ सेहत पर भी खतरा!
Last Updated:
June Monthly Predictions 2026: जून 2026 का प्रारंभ होने जा रहा है. जून का महीना 4 राशिवालों के करियर, सेहत और आर्थिक पक्ष पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. इन लोगों को धन संकट का सामना करना पड़ सकता है, कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. इस समय में जॉब में लापरवाही भारी पड़ सकती है.
जून 2026 में सावधान रहें ये 4 राशिवाले! (Photo: AI)
June Monthly Predictions 2026: जून 2026 का प्रारंभ होने जा रहा है. जून का महीना 12 राशियों में से 4 राशियों को सावधान करने वाला है क्योंकि इस महीने उनको ग्रहों और किस्मत का पूरा साथ नहीं मिलेगा. ग्रहों के दुष्प्रभाव की वजह से नौकरी में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है, वहीं सेहत खराब हो सकती है. इस समय में अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, वहीं कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है. इस समय में निवेश करने से धन हानि हो सकती है या फिर किसी को दिए गए रुपए डूब सकते हैं.
सिंह: जून 2026 में सिंह राशिवालों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर सावधान रहना होगा. इस समय में आप जो मेहनत करेंगे या जो काम करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलनी कठिन होगी, या फिर उसकी प्रगति बहुत धीमी हो सकती है, जिससे आप बेचैन हो सकते हैं. इस महीने आपको अपना वित्तीय प्रबंधन अच्छे से करना होगा, नहीं तो बढ़ते खर्च आप पर कर्ज का बोझ डाल सकते हैं. लव लाइफ और दांपत्य जीवन में बहस, विवाद और गलतफमी के कारण तनाव हो सकत है. शरीर में दर्द की समस्या आपको परेशान कर सकती है.
वृश्चिक: जून का महीना वृश्चिक वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए चुनौतिपूर्ण हो सकता है. आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है, मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं. जॉब बदलने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए काफी भागदौड़ करनी होगी. लेकिन वर्तमान जॉब में लापरवाही न करें, वरना काम खराब हो सकता है. आपकी बचत प्रभावित हो सकती है क्योंकि अचानक से कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं. परिवार के सदस्यों से जुड़ी चिंताएं परेशान करेंगी. योग और ध्यान से मन को शांत रखें. इस महीने आपको पेट और नीद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
धनु: जून 2026 धनु वालों के करियर के लिए मिलाजुला रहेगा. लेकिन आपका आर्थिक पक्ष प्रभावित हो सकता है. किसी काम के लिए आपको बैंक , मित्रों या फिर पहचान के लोगों से कर्ज लेना पड़ सकता है. इस समय में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. इस समय में निवेश करते समय संभलकर रहें, धन हानि का खतरा हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विवाद या दूरी हो सकती है. रिश्ते में कड़वाहट आने से मानसिक तनाव हो सकता है. घर में कलह की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बातचीत का रास्ता खुला रखें और संयमित व्यवहार करें. इस महीने आप गले और तनाव की समस्या से परेशान रह सकते हैं. खानपान पर ध्यान दें.
मकर: जून 2026 में मकर वालों को अपने करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके प्रमोशन में देरी हो सकती है या नई जॉब का प्रस्ताव न मिलने से बेचैन हो सकते हैं. ऐसे में आप धैर्य से काम लें. जून में आपके पास धन का संकट रह सकता है. पारिवारिक खर्चे आय से अधिक हो सकते हैं, जो आपको परेशान कर सकते हैं. आप भी इस महीने लोन के जाल में उलझ सकते हैं. हालांकि बाद में वित्तीय स्थिति में सुधार दिखाई दे सकता है. जून में आप दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं, खासकर अपने पैर और कंधों का विशेष ध्यान रखें. मौसमी बीमारियों भी हो सकती हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


