जून में इन राशियों की बल्ले-बल्ले! बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें मासिक राशिफल
उज्जैन. जून माह में कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ऐसे में यह महीना जहां कुछ लोगों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों को इस महीने में सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जून का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से.
सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल
मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून में मेष राशि वालों की भागदौड़ बढ़ सकती है. कामकाज में दबाव और रिश्तों में हल्की तकरार संभव है. सतर्कता से किए गए प्रयास महीने के अंत तक सफलता और आर्थिक मजबूती दिलाएंगे.
वृषभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह वृषभ राशि के लिए खुशखबरी लेकर आएगा. रुके काम पूरे होंगे, धन लाभ के योग बनेंगे, करियर में सफलता मिलेगी और नौकरी की तलाश भी पूरी हो सकती है.
मिथुन- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रह सकता है. परिवार, करियर और धन मामलों में सतर्क रहें. अनावश्यक खर्च और विवाद तनाव बढ़ा सकते हैं.
कर्क- इस राशि वालों के लिए जून का महीना खुशियां लेकर आएगा. परिवार का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति होगी. धन लाभ के योग बनेंगे और कामकाज में आपकी मेहनत रंग लाएगी.
सिंह- जून में सिंह राशि वालों को मेहनत के बाद सफलता मिलने के योग हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन पैसों के मामलों में सोच-समझकर फैसले लें.
कन्या- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून का महीना कन्या राशि वालों के लिए नई उम्मीदें और तरक्की लेकर आ सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे, धन लाभ के योग बनेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा और कोई खास मुलाकात भविष्य बदल सकती है.
तुला- जून में इस राशि वालों को शांत और समझदारी से फैसले लेने होंगे. क्रोध से बचें. सेहत का ध्यान रखें. रिश्तों में संयम रखें और फिलहाल बड़े निवेश से दूरी बनाकर चलें.
वृश्चिक- जून में वृश्चिक राशि वालों के जीवन में तरक्की और खुशियों की दस्तक होगी. रुके काम पूरे होंगे, व्यापार बढ़ेगा और किसी से खास मुलाकात संभव है. निवेश में सावधानी रखें.
धनु- इस राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रह सकता है. कार्यों में रुकावटें बढ़ सकती हैं. फिजूलखर्च चिंता बढ़ाएगा. रिश्तों में विवाद से बचें और सोच-समझकर फैसले लें.
मकर- जून माह मकर राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है. आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर में उन्नति मिलेगी. व्यापार बढ़ेगा. धन लाभ होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी और रिश्तों में मिठास घुलेगी.
कुंभ- जून में कुंभ राशि के जातकों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सतर्कता जरूरी रहेगी. रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और व्यापार सामान्य गति से चलेगा.
मीन- इस राशि के जातकों के लिए यह समय तरक्की और लाभ लेकर आ सकता है. धन लाभ के योग बनेंगे. कारोबार में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशियां आएंगी और कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है.


