जुलाई के अंतिम सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिलेगा धन
Last Updated:
Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: जुलाई के अंतिम सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा से जुड़ी भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं. बताया जा रहा है कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय सिंह, तुला समेत 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन राशियों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं परेशानियां खत्म होंगी और भाग्य का साथ मिलने से धन संबंधित मामलों में शुभ समाचार मिलेगा. आइए देखते हैं 27 जुलाई से 2 अगस्त को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फलदायक रहने वाला है…
Baba Vanga Weekly Horoscope 2026: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्टों में उनके नाम से अनेक भविष्यवाणियां प्रचलित हैं, हालांकि इनमें से अधिकांश की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती। इन्हीं चर्चित दावों के आधार पर कहा जा रहा है कि आने वाला सप्ताह यानी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय सिंह, तुला, मकर समेत 5 राशियों के लिए सकारात्मक अवसर लेकर आ सकता है। इन राशियों की शुभ कार्यों के लिए बनाई गईं योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का साथ मिलने से धन संबंधित समस्या भी दूर होगी. आइए देखते हैं 27 जुलाई से 2 अगस्त के सप्ताह को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को अच्छा लाभ होने वाला है…
वृषभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक के समय में करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में मैनेजर का पूरा साथ मिलेगा और साथ काम करने वालों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे. वहीं बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह नए ग्राहकों से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं और उधारी भी वापस आ सकती है. ससुराल पक्ष में अगर कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और जीवनसाथी का हर कदम पर साथ मिलेगा.
सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय आत्मविश्वास और सफलता लेकर आ सकता है. अगर बिजनेस में कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन की वजह से आपके अटके हुए या सोचे हुए कार्य इस सप्ताह पूरे हो जाएंगी और परिवार की जरूरत को पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. साथ ही परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा और धर्म-कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहने की संभावना है.
तुला राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, तुला राशि वालों के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है. तुला राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य पूरे होते जाएंगे. बिजनेस में तुला राशि वाले इस सप्ताह दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग भी मिलेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने के योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में लंबे समय से चल रही परेशानियां कम होंगी और किसी दूसरी जगह से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का व्यापार में लाभ बढ़ सकता है और रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है और काम की जानकारी भी मिल सकती है.
मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का समय करियर और कारोबार में अच्छी प्रगति मिलने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिलेगा. व्यापार में निवेश से लाभ होने की संभावना है और किसी शुभ कार्य की योजना भी बन सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सकारात्मक समाचार मिल सकता है.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…
और पढ़ें


