छोटे-छोटे उपायों से करें ग्रहों की शांति, बिना खर्च और पूजा के ये सरल उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत और ग्रहों का प्रभाव
Last Updated:
Planet Peace Remedies: इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से आप न केवल ग्रहों को शांत कर सकते हैं बल्कि समाज और जीव-जंतुओं के लिए भी अच्छा काम कर सकते हैं. दान और सेवा हमेशा सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और इसका असर…और पढ़ें
ग्रह शांति के उपायबुध को मजबूत करने के आसान उपाय
बुध ग्रह बुद्धि, बोलचाल और व्यापार का कारक माना जाता है, अगर यह कमजोर हो तो इंसान को काम में दिक्कतें आने लगती हैं और रिश्तों में भी खटास पैदा हो सकती है. बुध को मजबूत करने के लिए हर बुधवार को एक मुट्ठी हरी मूंग की दाल दान करना बहुत अच्छा माना जाता है. इसे आप किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं या फिर गौशाला में गायों के लिए भी दे सकते हैं. इसके अलावा बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना और हरे फल-सब्जियों का सेवन करना भी लाभकारी होता है.
शनि और बृहस्पति का जीवन में बेहद खास स्थान होता है. शनि कर्म और न्याय का ग्रह है जबकि बृहस्पति ज्ञान, धन और भाग्य का कारक है. इन दोनों ग्रहों को अच्छा करने के लिए एक आसान उपाय है—थोड़े से पाव के बिस्किट लेकर कुत्तों को खिला दीजिए. इसके अलावा अगर आप गाठिया या आटा लेकर कौओं, चीलों और अन्य पक्षियों को डालते हैं तो शनि और बृहस्पति दोनों ग्रह शुभ असर देने लगते हैं. कहते हैं कि यह दान न केवल ग्रहों को शांत करता है बल्कि हमारे पितरों को भी तृप्त करता है.
कई बार जीवन में रिश्तों में तनाव, वैवाहिक दिक्कतें या प्रेम संबंधों में परेशानी शुक्र ग्रह की वजह से भी आती हैं. शुक्र और बुध दोनों को अच्छा करने का उपाय है कि दो या तीन खीरे लेकर गाय को खिला दें. यह छोटा सा काम आपके जीवन में बड़ा असर डाल सकता है. गाय को भोजन कराने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और घर-परिवार में खुशहाली आती है.
छोटे बच्चों की मदद से मिलने वाला पुण्य
अगर आपको कहीं कोई छोटा बच्चा या बच्ची दिख जाए तो उसे नमकीन, बिस्किट या चॉकलेट खिला दें. यह काम बहुत छोटा लगता है लेकिन इसका फल बेहद बड़ा होता है. बच्चों की मुस्कान भगवान की दुआ के बराबर होती है. कहा जाता है कि जब बच्चे आपके लिए दिल से दुआ करते हैं तो जीवन की कई मुश्किलें अपने आप दूर हो जाती हैं.


