छोटा सा उपाय, बड़ा असर: मिट्टी की मटकी और दूध का टोटका, जिससे बढ़ती है बरकत और मन को मिलती है शांति
क्या चाहिए इस उपाय के लिए?
इस उपाय को करने के लिए सबसे पहले एक मिट्टी की पक्की मटकी लें. कोशिश करें कि मटकी लाल रंग की हो, क्योंकि लाल मिट्टी मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाती है. मटकी बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए, एक छोटी सी मटकी पर्याप्त है. इसके बाद उसमें ताजा दूध भरें.
क्यों खास है ये उपाय?
ज्योतिष शास्त्र में मिट्टी मंगल ग्रह का प्रतीक मानी जाती है और दूध चंद्रमा का. जब मंगल और चंद्रमा एक साथ आते हैं, तो महालक्ष्मी योग बनता है, जो धन, सुख और समृद्धि का प्रतीक है. इस उपाय में मिट्टी की मटकी मंगल ग्रह को और उसमें रखा दूध चंद्रमा को दर्शाता है. इस तरह ये उपाय आपके घर में मंगल और चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा स्थापित करता है.
1. मिट्टी की मटकी को अच्छे से साफ कर लें.
2. उसमें ताजा दूध भरें. ध्यान रखें दूध बाहर न गिरे.
3. इस मटकी को फ्रीजर में रख दें.
4. यह मटकी फ्रीजर में हमेशा बनी रहनी चाहिए, यानी जब दूध खराब हो जाए या खत्म हो जाए, तो उसे बाहर निकालकर फेंक दें और ताजा दूध भरकर फिर से फ्रीजर में रख दें.
क्या होगा इसका असर?
जैसे ही आप ये उपाय करते हैं, आपके घर में मंगल और चंद्रमा की ऊर्जा एक साथ सक्रिय हो जाती है. इसे घर में सकारात्मकता बढ़ाने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने वाला उपाय माना जाता है. बहुत से लोग मानते हैं कि इस उपाय से न केवल घर में बरकत आती है बल्कि मन में भी शांति बनी रहती है. जब जीवन में शांति और संतुलन होता है, तो हर काम में सफलता मिलने लगती है.


