चंद्रनाथ हत्या से बंगाल में उबाल, भड़केगी चुनावी हिंसा की आग या बैकफुट पर आएंगी ममता
Last Updated:
West Bengal Post-Poll Violence 2026: टीएमसी की हार के बाद से पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा हो रही है. इसमें सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई. मई में कई ग्रहों की स्थितियां बदलने वाली हैं, इसका प्रभाव बंगाल में देखने को मिलेगा. क्या बंगाल में चुनावी हिंसा और बढ़ेगी? ममता बनर्जी के सितारे क्या कहते हैं?
पश्चिम बंगाल में और भड़केगी चुनावी हिंसा? जानें क्या कहते हैं सितारे.
West Bengal Post-Poll Violence 2026 Astrology Prediction: विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत और तृणमूल कांग्रेस की शर्मनाक हार से पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा शुरु हो गई है. 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और बंगाल के होने वाले नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद से बंगाल में चुनावी हिंसा और भड़कने की आशंका है. देश के कई ज्योतिषाचार्य यह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि बंगाल में चुनावी हिंसा का एक बड़ा दौर देखने को मिल सकता है, भाजपा सत्ता पर काबिज तो हो जाएगी, लेकिन कानून व्यवस्था को बनाए रखना बहुत बड़ी चुनौती होगी. हार से बौखलाई ममता बनर्जी ने तो इस्तीफा देने से इनकार कर दिया, तो उनके कार्यकाल की समय सीमा खत्म होने पर राज्यपाल ने उनको हटा दिया और पुरानी विधानसभा को भंग कर दिया. अब सवाल यह है कि क्या बंगाल में चुनावी हिंसा की आग भड़केगी या फिर ममता बनर्जी बैकफुट पर आएंगी?
शनि-मंगल की युति से पश्चिम बंगाल में हिंसा और उपद्रव
ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना.
सूर्य-मंगल की युति दिखाएगी गंभीर स्थितियां
वर्तमान समय में ग्रहों के सेनापति मंगल मीन राशि में हैं, लेकिन 11 मई को मंगल का गोचर अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में होने जा रहा है. वहां पर पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं. मेष में राजा सूर्य के साथ सेनापति मंगल के आने से पश्चिम बंगाल में हिंसा, आक्रोश और गंभीर स्थितियां देखने को मिल सकती हैं.
15 मई के बाद बदलेंगी स्थितियां
11 मई से 15 के बीच बंगाल बंगाल में स्थितियां खराब रह सकती हैं, लेकिन 15 मई को जब सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा, तो मेष में सूर्य और मंगल की युति खत्म हो जाएगी. सूर्य वृषभ राशि में आ जाएंगे तो बंगाल में सरकार गंभीर स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित करना शुरू कर देगी और धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होने लगेगा.
रेवती में शनि के गोचर से बढ़ेगा हिंसा और आक्रोश!
17 मई को शनि का गोचर बुध के नक्षत्र रेवती में होने वाला है. शनि के इस गोचर से बंगाल में वित्त, टैक्स, न्याय और कानून व्यवस्था के स्तर पर सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं. हालांकि शनि के प्रभाव से धीरे-धीरे इसमें सुधार हो सकता है. वहीं रेवती के स्वामी ग्रह बुध वृषभ राशि में गोचर कर रहा होगा. इसकी वजह से सरकार कानून व्यवस्था को लेकर कड़ा रूख दिखाएगी. वित्तीय मामलों और अन्याय पर सरकार शिकंजा कसेगी.
गुरु गोचर से सरकार होगी मजबूत, मिलेगा बल
पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु का गोचर 14 मई को हो रहा है. गुरु के अपने ही नक्षत्र में आने से सरकार को मजबूती और बल मिलेगा. 2 जून को गुरु का गोचर कर्क राशि में होगा और अक्टूबर तक इसमें रहेगा. गुरु की वजह से सत्ता पक्ष का प्रभाव बढ़ेगा. सरकार कानून व्यवस्था और शासन को सुचारू रुप से चलाएगी, उसका स्थितियां पर नियंत्रण होगा.
शनि बढ़ाएगा ममता बनर्जी की समस्याएं
अब बात करें टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की तो उनके नाम की राशि सिंह है. इस वजह से ममता बनर्जी पर शनि की ढैय्या चल रही है. शनि की ढैय्या की वजह से उनके लिए यह समय संघर्ष का होगा. शनि के कारण उनकी समस्याएं कम होती नहीं दिख रही हैं.
वहीं सिंह राशि में केतु की उपस्थिति की वजह से ममता बनर्जी में अहंकार की भावनाएं बढ़ सकती हैं. वो जैसा चाहेंगी, वैसे परिणाम मिलने मुश्किल होंगे. उनकी राशि से अष्टम मंगल-शनि की युति से उनके लिए चुनौतियां बढ़ेंगी और परिस्थितियां पहले से कठिन हो सकती हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


