घर में नहीं टिक रहा पैसा? कहीं ये वास्तुदोष तो नहीं… इन 5 उपाय से लाएं सुख-समृद्धि

घर में नहीं टिक रहा पैसा? कहीं ये वास्तुदोष तो नहीं… इन 5 उपाय से लाएं सुख-समृद्धि

Last Updated:

Vastu Tips: अगर आप जीवन में सफलता, समृद्धि और शांति चाहते हैं, तो घर का वास्तु सही करवाना बेहद आवश्यक है. छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर आप अपने जीवन की दिशा बदल सकते हैं. वास्तु शास्त्री रवि पाराशर के अनुसार, घ…और पढ़ें

घर का वास्तु सही करवाना बेहद आवश्यक है.

हाइलाइट्स

  • घर की ऊर्जा जीवन की दिशा तय करती है.
  • दक्षिण-पश्चिम दिशा में कबाड़ न रखें.
  • उत्तर दिशा में टॉयलेट से आर्थिक बाधा हो सकती है.

Vastu Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारा जीवन सुखी और समृद्ध हो, लेकिन कई बार हम यह नहीं समझ पाते कि हमारी तरक्की में बाधा की वजह क्या है. कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं होती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की ऊर्जा हमारे जीवन की दिशा तय कर सकती है. भोपाल स्थित वास्तु शास्त्री रवि पाराशर के अनुसार अगर घर की ऊर्जा सही हो, तो तरक्की तेजी से होती है, लेकिन अगर ऊर्जा असंतुलित हो, तो हम मेहनत करने के बावजूद भी आगे नहीं बढ़ पाते. हमने उनसे वास्तु से जुड़ी चीजों के बारे में विस्तार से बात की, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा…

वास्तु और आपकी सफलता
घर में मौजूद पॉजिटिव एनर्जी आपके लक्ष्य तक पहुंचने की रफ्तार को तेज कर सकती है, जबकि वास्तु दोष आपको उसी स्थान पर अटका या रोक सकता है, जैसे कोई व्यक्ति ट्रेडमिल पर दौड़ रहा हो लेकिन कहीं पहुंच नहीं रहा हो. यह समझना जरूरी है कि घर की संरचना और उसमें रखी चीजें आपके जीवन पर गहरा असर डालती हैं.

घर में वास्तु दोष के प्रभाव

पढ़ाई की जगह और टॉयलेट
घर में दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में टॉयलेट होने से बच्चों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. अगर इस दिशा में टॉयलेट नहीं है, लेकिन वहां इंडोर प्लांट्स या अधिक हरियाली रखी गई है, तब भी बच्चों की एकाग्रता प्रभावित हो सकती है.

धन की रुकावटें
घर के उत्तर दिशा में टॉयलेट होने से आर्थिक समृद्धि में बाधा आ सकती है. जबकि पश्चिम दिशा में बोरिंग या जल स्रोत नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह दिशा स्थिरता और समृद्धि से जुड़ी होती है. घर के पश्चिम में गलत चीजें, जैसे रथ, घोड़े या नकारात्मक प्रतीकों वाले शोपीस रखने से धन की हानि हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Singh Lagan: सिंह लग्न वाले इस काम में लगाएं पैसा, बनेंगे मालामाल, इस चीज पर रखें संयम नहीं तो पड़ेगा भारी

डिप्रेशन और चिंता
अगर घर में कोई व्यक्ति डिप्रेशन या चिंता से पीड़ित है, तो हरे रंग के पर्दे, फर्नीचर या दीवारों पर हरे रंग का वॉलपेपर लगाने से बचना चाहिए. हरा रंग बुध ग्रह से जुड़ा होता है, और यह कभी-कभी चिंता को बढ़ा सकता है.

पारिवारिक रिश्ते
घर के दक्षिण-पश्चिम कोना (जो स्थिरता और संबंधों का क्षेत्र होता है) अगर अव्यवस्थित है, वहां कबाड़ या गंदगी जमा है या कोई वास्तु दोष है, तो परिवार में कलह बढ़ सकती है. इस क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चीजें बार-बार खराब होने लगें, घर में डरावना माहौल बने, या घर की मरम्मत कभी खत्म ही न हो, तो यह संकेत है कि वहां वास्तु दोष है.

बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता
घर के उत्तर-पूर्व कोने (ईशान कोण) में पुराने फर्नीचर या मृत पूर्वजों की तस्वीरें रखने से सोचने-समझने की शक्ति प्रभावित होती है. इस दिशा को स्वच्छ और हल्का रखना चाहिए. यहां योगा मैट, स्टडी टेबल या ध्यान करने की जगह होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें- Kanya Lagan: कन्या लग्न वालों को भारी पड़ सकता है दूसरों की कमियां निकालना, समाज में एक अलग पहचान बनाने में होते हैं सफल

कैसे करें घर का वास्तु सुधार?
1. घर के उत्तर और पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें और वहां सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए उचित और सही सजावट करें.

2. दक्षिण-पश्चिम दिशा में कबाड़ इकट्ठा न करें और वहां भारी फर्नीचर रखें ताकि स्थिरता बनी रहे.

3. अगर घर में कोई वास्तु दोष है, तो हल्के रंगों का इस्तेमाल करें और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए प्राकृतिक रोशनी आने दें.

4. टॉयलेट्स को सही स्थान पर बनवाएं और अगर गलत स्थान पर हैं, तो उनके नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए वास्तु उपाय अपनाएं.

5. घर की दिशाओं के अनुसार सही रंगों और वस्तुओं का चयन करें ताकि ऊर्जा संतुलित बनी रहे.

homeastro

घर में नहीं टिक रहा पैसा? कहीं आपके भी घर तो नहीं ये वास्तुदोष

Source link

Previous post

शिव और सती के विवाह की कहानी में कैसे काट दिया गया राजा दक्ष का सिर ! जानें शिव के अपमान की कहानी

Next post

Peacock Feather Benefits: घर में मोरपंख रखने से कालसर्प दोष और बीमारियों के साथ आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति! जानें आसान उपाय

You May Have Missed