घर में इन 4 जगहों पर रख दें ये दानेदार सफेद चीज, अटका हुआ भी रुपया आएगा पास, धन लक्ष्मी में होगी बढ़ोत्तरी, मिटेगी नकारात्मकता!
Last Updated:
dhan badhane ke upay: यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और हमेशा रुपयों की तंगी बनी रहती है. तो आप 2 रुपए का आसान उपाय करके इससे मुक्ति पा सकते हैं. घर में 4 जगहों पर दानेदार सफेद चीज रख दें, उससे आपके पास अटक…और पढ़ें
धन बढ़ाने के उपाय.
हाइलाइट्स
- घर में दानेदार सफेद चीज रखने से नकारात्मकता दूर होगी.
- धन लक्ष्मी का वास होगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
- अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है, दुख दूर होंगे.
यदि आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और हमेशा रुपयों की तंगी बनी रहती है. आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव है तो आप 2 रुपए का आसान उपाय करके इससे मुक्ति पा सकते हैं. आप अपने घर में 4 जगहों पर दानेदार सफेद चीज रख दें, उससे आपके पास अटका हुआ रुपया भी आने लगेगा. धन का आगमन बढ़ जाएगा, इससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो जाएगा. इस बारे में बता रहे हैं कृष्णगिरि पीठाधीश्वर वसंत विजय जी महाराज.
2 रुपए के नमक का चमत्कार
वसंत विजय जी महाराज का कहना है कि आप अपने घर पर 2 रुपए का नमक लाओ, उससे ही आपका काम सिद्ध हो जाएगा. उससे आपके घर की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएंगी. आपका घर तंत्र और मंत्र से मुक्त हो जाएगा. आपके घर पर नजर दोष लगता है, वास्तु दोष लगता है या किसी शत्रु की समस्या है तो आपको एक आसान उपाय बताता हूं. उससे आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे.
घर में इन 4 जगहों पर रखें नमक
उन्होंने बताया कि नमक में नकारात्मक शक्तियों को खींचने की हजार गुना ताकत होती है. आपकी रसोई का नमक भोजन के लिए होता है, उपाय के लिए आपको दूसरा नमक लेना होगा. आप अपने घर के चारों कोनों में नमक रख दें. कोई जरूरी नहीं है कि कोने में ही हो, उसके आस पास जो भी वस्तु है, वहां भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: इस साल होली के रंग में पड़ेगा भंग? सुबह में ही लगेगा चंद्र ग्रहण, तो कब खेलेंगे रंग-गुलाल, पंडित जी से जानें
कांच की बरनी लेकर उसमें कम से कम आधा किलोग्राम नमक भर लो. ऐसे आपको 4 बरनी तैयार करने होंगे. घर के चारों कोनों में इसे रख दो. आपके घर के जिस कोने से नकारात्मकता आ रही होगी, उस बरनी का नमक पानी हो जाएगा. नमक उस नकारात्मक शक्ति को अपने अंदर खींच लेगा.
उस बरनी के नमक को घर के बाहर कहीं फेंक दो और फिर उसमें नया नमक भरकर रख दो. धीरे—धीरे यह उपाय कई दिन करना होगा. एक दिन ऐसा आएगा, जब बरनी का नमक पानी नहीं होगा, तो इसका मतलब है कि आपके घर की नकारात्मकता दूर हो गई. आपका घर सुरक्षित हो गया.
जहां पर होगा नमक, वहां लक्ष्मी करेंगी वास
वसंत विजय जी महाराज के अनुसार, आप कांच या फिर चीनी मिट्टी की बरनी का उपयोग करें. आपके घर के चारों कोने में रखी नमक वाली बरनी चारों दिशाओं से सुख और समृद्धि को लेकर घर में आती है. जहां पर नमक होता है, वहां पर धन और वैभव की देवी लक्ष्मी का वास होता है. चारों कोनों से आपके घर में धन लक्ष्मी का आगमन होगा. आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होने लगेगी. दुखी लोगों के दुख मिट जाएंगे और सुखी लोगों के जीवन में और भी उन्नति, समृद्धि आएगी. नमक के इस उपाय से आपका अटका हुआ या फंसा हुआ पैसा भी वापस आ सकता है.
February 13, 2025, 10:07 IST
घर में इन 4 जगहों पर रख दें ये दानेदार सफेद चीज, अटका हुआ भी रुपया आएगा पास!


