ग्रहों की चाल का पड़ेगा मिथुन राशि पर प्रभाव, करियर में सफलता के लिए संभलकर करें काम

ग्रहों की चाल का पड़ेगा मिथुन राशि पर प्रभाव, करियर में सफलता के लिए संभलकर करें काम

Aaj Ka Gemini Horoscope 12 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): आज मंगलवार, 12 मई का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु और चंद्रमा की केंद्र स्थिति से बनने वाला गजकेसरी योग आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा. यह योग सम्मान, सफलता और मानसिक मजबूती प्रदान करने वाला माना जाता है. हालांकि दोपहर बाद चंद्रमा और शनि की युति के कारण मन में हल्का द्वंद्व या असमंजस की स्थिति बन सकती है.

मानसिक उलझनों से बचने की सलाह

देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव से निकलकर भाग्य स्थान की ओर बढ़ रहे हैं. भाग्य स्थान में राहु की मौजूदगी के कारण अल्प कालसर्प दोष जैसी स्थिति बन रही है, जो धीरे-धीरे अधिक प्रभावी हो सकती है. ऐसे में मन में अनजाना भय, असुरक्षा या उलझन महसूस हो सकती है. सलाह दी जाती है कि दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान व मेडिटेशन का सहारा लें.

करियर में खुलेंगे सफलता के रास्ते

करियर और नौकरी के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है, आपकी राशि से दसवें भाव में सूर्य और मंगल की युति बन रही है, जो कार्यक्षेत्र में ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और अधिकार प्रदान करेगी. यदि आप लंबे समय से नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी, जिससे भविष्य में आर्थिक और पेशेवर लाभ मिलने के संकेत हैं.

परिवार में रहेगा सुखद माहौल

पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन रिश्तों में मधुरता लेकर आएगा. जीवनसाथी और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. यदि रिश्तेदारों के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए आज पहल करना लाभकारी रहेगा. रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी और प्रेम बढ़ेगा, हालांकि अनजान लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें.

आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ी सतर्कता की मांग कर रहा है, सितारों के अनुसार, बड़े निवेश या किसी भी प्रकार का वित्तीय जोखिम उठाने के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए धन संबंधी महत्वपूर्ण फैसलों को फिलहाल टाल देना ही बेहतर रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही किसी आर्थिक योजना में आगे बढ़ें.

स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है. प्राणायाम और ध्यान करने से राहत मिलेगी, पुराने रोगों में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन खान-पान में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. नियमित दिनचर्या और संतुलित भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा. आज मिथुन राशि वालों के लिए लकी नंबर 5 रहेगा. वहीं हरा और पीला रंग शुभ फल देने वाला माना गया है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करना आपके लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

Source link

You May Have Missed