गंगा दशहरा इन 5 राशिवालों के लिए शुभ, उन्नति के मिलेंगे नए अवसर, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा!
Last Updated:
Ganga Dussehra 2026 Prediction: इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026 को है. गंगा दशहरा का दिन वृषभ समेत 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इस दिन इन लोगों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे. आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा.
Ganga Dussehra 2026 Horoscope Prediction: इस साल गंगा दशहरा 25 मई सोमवार को है. इस दिन गंगा स्नान करने से पाप मिटते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. गंगा दशहरा पर सभी लोगों को जल का दान जरूर करना चाहिए. इस साल गंगा दशहरा पर 5 राशिवालों का जीवन सुखमय रहेगा, उन्हें उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. इन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. (Photo: AI)

वृषभ: गंगा दशहरा वृषभ वालों के लिए शुभ फलदायी है. इस दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. इस दिन आपको किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलने की राह दिखाई देगी. गंगा दशहरा पर सोशल नेटवर्क अच्छा होगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी. इस दिन आपको धन लाभ होगा और वित्तीय स्थिति पहले से अच्छी होगी. (Photo: AI)

मिथुन: गंगा दशहरा का दिन मिथुन वालों के लिए नई शुरुआत का है. कोई नया काम करना चाहते हैं तो कर दें. बिजनेस या नौकरी से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट्स या डील मिल सकती है. यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. इस दिन मानसिक शांति मिलेगी, तनाव दूर होगा. (Photo: AI)
Add News18 as
Preferred Source on Google

कर्क: गंगा दशहरा के अवसर पर कर्क वालों के लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां बनेंगी. व्यापारी वर्ग को मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे. आप आमदनी बढ़ाने के नए स्रोतों को पर विचार करेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. दोस्तों के साथ मौज मस्ती का प्लान बना सकते हैं. (Photo: AI)

कन्या: गंगा दशहरा के दिन कन्या वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. इस दिन आप आर्थिक उन्नति के लिए योजनाएं बना सकते हैं और उस पर काम कर सकते हैं. इससे आपकी आय बढ़ सकती है. इस दिन आपको वित्तीय मोर्चे पर नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जॉब या फिर प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. यह दिन आपके लिए सकारात्मकता से भरा होगा. वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. (Photo: AI)

मकर: गंगा दशहरा मकर राशिवालों के करियर के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है. नौकरी और बिजनेस में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन स्थितियों का आकलन करके ही आगे बढ़ें. इस दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि इस दिन सोच समझकर बोलें. (Photo: AI)


