कौन है वह ज्योतिषी, जिसने पहले ही कर दी थी थलापति की भविष्यवाणी, आ रही है 'विजय की सुनामी'

कौन है वह ज्योतिषी, जिसने पहले ही कर दी थी थलापति की भविष्यवाणी, आ रही है 'विजय की सुनामी'

Last Updated:

Thalapathy Vijay Astrologer: तमिलनाडु में थलापति विजय की जीत की भविष्यवाणी मतगणना से पहले ही हो गई थी, लेकिन किसी को भरोसा नहीं था. थलापति के ज्योतिषी ने राज्य में ‘विजय की सुनामी’ की भविष्यवाणी कर दी थी. कौन है वह विजय का ज्योतिषी?

Zoom

थलापति विजय के ज्योतिषी ने पहले ही कर दी थी जीत की भविष्यवाणी.

Thalapathy Vijay Astrologer: तमिलनाडु की राजनीति में थलापति विजय की अप्रत्याशित जीत ने सबको चौंका दिया है. साउथ के सुपर स्टार विजय तमिलनाडु के नए सीएम बनने वाले हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक 108 सीटों पर विजय हासिल की है. चुनाव से पहले किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि तमिलनाडु की राजनीति में ‘विजय की सुनामी’ आने वाली है. लेकिन थलापति विजय के ज्योतिषी राधन पंडित ने चुनाव नतीजों से पहले ही विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी.

4 मई को अचानक चर्चा में आए राधन पंडित

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर राधन पंडित अपने विवादास्पद भविष्यवाणी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन 4 मई 2026 को जैसे ही तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके सभी दलों से आगे चलने लगी और सबसे अधिक 108 सीटों पर जीत हासिल की, तो राधन पंडित एक बार भी अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में आ गए.

उन्होंने भविष्यवाणी कि थी कि विजय तमिलनाडु की राजनीति में शिखर पर पहुंचेंगे, इतना ही नहीं, वे भारी बहुमत से राज्य के मुख्यमंत्री भी बनेंगे. उन्होंने दावा किया था कि विजय की कुंडली सबसे अलग है, यह सुनामी लाने वाली कुंडली है. उन्होंने बताया था कि विजय की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ऐसी है, जो उनको अन्य दलों के नेताओं से आगे ले जाने वाली है.

थलापति विजय लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

एग्जिट पोल के समय भी राधन पंडित ने कहा था कि विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव में 170 या 140 से ​अधिक सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल करेगी और थलापति विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. ये लंबे समय तक तमिलनाडु की राजनीति में प्रभावशाली बने रह सकते हैं. उन्होंने विजय की तुलना दिग्गज राजनेता एम. जी. रामचंद्रन से की थी.

बात करें चुनाव परिणामों की तो विजय की टीवीके 170 या 140 सीटें तो नहीं जीत पायी है, लेकिन 108 सीटों पर जीत हासिल करके सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है. खबरों के अनुसार, विजय अन्य दलों की मदद से सरकार बनाने की संभावनाओं को तलाश रहे हैं. ऐसे में विजय के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं कर सकते हैं.

विजय के अलावा राधन पंडित ने तमिलनाडु के अन्य नेताओं के बारे में भी ​भविष्यवाणी की थी. उन्होंने एम. के. स्टालिन के बारे में कहा था कि उनके ग्रह अनुकूल नहीं हैं और उनके लिए कठिन समय आ सकता है. नतीजों में एम. के. स्टालिन चुनाव हार गए.

वहीं उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन के बारे में कहा था कि उनको ग्रहों का साथ मिलेगा और वे ग्रोथ करेंगे. अपने बयानों से विवादों में रहने वाले उदयनिधि स्टालिन ने इस चुनाव में जीत हासिल की है.

चुनाव परिणाम के दिन सबसे पहले मिले राधन पंडित

4 मई को जब मतगणना चल रही थी, तो सबसे पहले राधन पंडित विजय से मिलने पहुंचे थे. उन्होंने विजय को जीत की शुभकामनाएं दीं.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed