किचन में रखा तवा चमका सकता है आपकी किस्मत, करें ये 2 उपाय, फिर देखें कैसे आ रहा पैसा

किचन में रखा तवा चमका सकता है आपकी किस्मत, करें ये 2 उपाय, फिर देखें कैसे आ रहा पैसा

Last Updated:

Vastu Tips For Tawa: किचन में रखा तवा सिर्फ रोटी बनाने के काम नहीं आता, बल्कि इस तवे से आप अपनी किस्मत भी बदल सकते हैं. वास्तु के कुछ नियमोंं का पालन अगर आप करते हैं तो ये तवा आपको धनवान बना सकता है.

तवा वास्तु टिप्स

हाइलाइट्स

  • तवे पर रोटी बनाने से पहले नमक डालें.
  • पहली रोटी जानवर या पक्षी को खिलाएं.
  • तवे को हमेशा साफ और सीधा रखें.

Vastu Tips For Tawa: भारतीय संस्कृति में रसोईघर का महत्वपूर्ण स्थान है जहां न केवल भोजन बनता है बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और समृद्धि का भी संबंध होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला तवा हमारे भाग्य को प्रभावित कर सकता है. वास्तु शास्त्र में तवे से जुड़े कुछ विशेष उपायों का वर्णन है जिनका पालन करके घर-परिवार को खुशहाल बनाया जा सकता है. वास्तुशास्त्री अशोक कुमार शास्त्री इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रहे हैं.

रोटी बनाने से पहले तवे पर डालें नमक
वास्तु शास्त्र के अनुसार रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक डालना शुभ माना जाता है. ध्यान रहे कि नमक में हल्दी, मिर्च या कोई अन्य मसाला न मिला हो. माना जाता है कि इस उपाय से राहु ग्रह का अशुभ प्रभाव कम होता है. राहु ग्रह को ज्योतिष में एक शक्तिशाली ग्रह माना जाता है, जिसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां ला सकता है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास, जिन्होंने बाबरी विध्वंस के दौरान की रामलला मूर्ति की रक्षा

तवे की पहली रोटी
वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे पर पहली रोटी बनाकर उसे किसी ऐसे स्थान पर रख दें, जहां उसे कोई जानवर या पक्षी खा ले. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह रोटी कौवे को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है और उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सफलता और समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें: 60 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग… त्रिग्रही युति योग का हो रहा निर्माण, 4 प्रहर की साधना से बनेंगे धनवान

तवे से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार तवे को रसोई में ऐसे स्थान पर रखें, जहां उसे कोई बाहरी व्यक्ति न देख सके. तवे को कभी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए.
  • रसोई में गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए. माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी डालने से निकलने वाली आवाज परिवार के सदस्यों के जीवन में मुश्किलें बढ़ा सकती है.
  • तवे को हमेशा साफ रखें और इस्तेमाल के बाद उसे अच्छी तरह से धो लें. गंदा तवा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है.
  • तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए. इससे घर में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं.
  • तवे को हमेशा सीधा रखें और इस्तेमाल के बाद उसे दीवार के सहारे टिका कर रखें.

इन उपायों का पालन करके आप अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं और परिवार के सदस्यों के बीच संबंधों को मधुर बना सकते हैं.

homeastro

किचन में रखा तवा चमका सकता है आपकी किस्मत, करें ये 2 उपाय, फिर देखें

Source link

Previous post

घर में लगाएं मोर की ये मूर्ति कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी, किस्मत भी खूब चमकेगी

Next post

कन्या लग्न वालों को भारी पड़ सकता है दूसरों की कमियां निकालना, समाज में एक अलग पहचान बनाने में होते हैं सफल

You May Have Missed