कहीं आप भी तो मनी प्लांट के साथ ऐसी गलती तो नहीं कर रहे, फायदे के चक्कर में होगा नुकसान
Last Updated:
Vastu Tips For Money Plant: वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और परिवार के सदस्यों की अच्छी तरक्की होती है लेकिन क…और पढ़ें
मनी प्लांट को सही दिशा में लगाएं
हाइलाइट्स
- मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं.
- मनी प्लांट के पास कांटेदार पौधे ना लगाएं.
- मनी प्लांट को सजावट के लिए ना रखें.
ज्यादातर घरों में मनी प्लांट का पौधा देखने को मिल जाएगा लेकिन सही जानकारी ना होने की वजह से मनी प्लांट का सही से फायदा नहीं मिल पाता. मनी प्लांट के पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है, जो सुख-सुविधा, ऐशवर्य, यश आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. घर में अगर सही दिशा में मनी प्लांट का पौधा रखा जाए तो ना सिर्फ इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी बल्कि कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति भी मजबूत होगी. वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट पौधे को लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के सदस्यों की अच्छी तरक्की भी होती है. आइए जानते हैं वास्तु अनुसार किस तरह घर में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है…
हमेशा इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट का पौधा
मनी प्लांट का पौधा घर में हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं क्योंकि इस दिशा के स्वामी प्रथम पूज्य भगवान गणेश हैं और प्रतिनिधि स्वयं शुक्र ग्रह हैं। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से गणेशजी घर में चल रही सभी अड़चन को दूर करते हैं और शुक्र ग्रह सुख समृद्धि को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ध्यान रखें कि मनी प्लांच का पौधा हमेशा घर के अंदर ही लगाएं, ना कि घर के बाहर.
मनी प्लांट के आसपास ना हों ऐसे पौधे
अगर आपके घर में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ है तो कभी दूसरों को यह पौधा ना दें, ऐसा करने से शुक्र ग्रह की स्थिति प्रतिकूल होती है, जिससे धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ता है. मनी प्लांट के पौधे के आसपास कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. ऐसा करने से मनी प्लांट के पौधे का फायदा नहीं मिल पाता है. साथ ही कुंडली में शुक्र देव की नाराजगी का सामना करना पड़ता है.
सजावट के तौर पर ना लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट का पौधा कभी भी सजावट के तौर पर नहीं लगाने चाहिए जैसे कई घरों में मनी प्लांट को खिड़कियों पर सजावट के तौर पर रख देते हैं, जो कि गलत है. साथ ही ध्यान रखें कि मनी प्लांट के पौधे को सीधी धूप में रखने से बचें. अगर आप कार्यस्थल पर मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहते हैं तो अपनी डेस्क पर कांच की नीली या हरे रंग की बोतल का ही प्रयोग करें, ऐसा करने से आपके करियर में अच्छी तरक्की होगी.
इस दिशा से मनी प्लांट को रखें दूर
मनी प्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए सबसे ज्यादा नकारात्मक मानी गई है. ईशान दिशा का प्रतिनिधित्व गुरु ग्रह करते हैं और शुक्र व गुरु ग्रह के बीच शत्रुवत संबंध हैं इसलिए मनी प्लांट का पौधा आपको फायदा की जगह नुकसान दे सकता है. मनी प्लांट की बेल पर अगर कोई पत्ती सूखी हुई है तो उसको तुरंत हटा दें और यह भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल जमीन को ना छूए.
हमेशा खरीदकर ही घर पर लगाएं मनी प्लांट
अगर आपके घर में कच्ची जमीन नहीं है तो घर में मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाएं. आजकल जो घर बनते हैं, वे पूरी तरह तरह से पक्के होते हैं इसलिए घरों में शुक्र देव स्थापित नहीं हो पाते हैं क्योंकि शुक्र देव कच्ची जमीन के कारक ग्रह हैं. साथ ही ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पौधा हमेशा खरीदकर ही घर पर लगाएं. दूसरों के यहां का पौधा अपने घर में लगाना सही नहीं माना जाता है, ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है.
February 15, 2025, 13:52 IST
कहीं आप भी तो मनी प्लांट के साथ नहीं कर रहे ऐसी गलती, इन चीजों का रखें ध्यान


